Ank Rashifal 26 December 2023: आज 26 दिसंबर 2023 मंगलवार का दिन 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आइए एस्ट्रोलॉजर डॉ राहुल सिंह से 26 दिसंबर का दैनिक अंक राशिफल जानेंगे।
मूलांक 1
मूलांक 1 वाले जातकों की लव लाइफ में कुछ मनमुटाव हो सकता है। रोमांटिक रिश्ते में स्ट्रेस आ सकता है इसलिए थोड़ा सोच संभलकर चलें। कारोबार में पैसा लगाना आपके लिए सही रहेगा। दूसरों पर जल्दी विश्वास न करें, आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। आज आपको संभल कर रहना होगा।
मूलांक 2
मूलांक 2 वाले जातक अपने पुराने शौक फिर अपडेट कर सकते हैं। इसलिए आप अपने कैरियर में आगे बढ़ें। ईमानदारी से अपनी बातों को साफ तौर पर कहना सीखें। घर पर अपने माता-पिता और भाई बहनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने का मौका है। कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। आपका पूरा दिन शुभ रहेगा।
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले जातकों को इस सप्ताह बचत में कमी होने के संकेत मिल रहे हैं। धन की समस्या भी हो सकती है, इसलिए पहले से बैकअप प्लान लेकर चलें। परिवार में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। ऑफिस में मान सम्मान मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी अच्छा समय चल रहा है। पिता के स्वास्थ्य में बहुत तेजी से सुधार होगा।
मूलांक 4
मूलांक 4 वाले जातकों लिए खुद की देखभाल पर फोकस करना चाहिए। फाइनेंशियल लेन-देन करते समय आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, लव के मामले में आपको पार्टनर से सरप्राइज भी मिल सकता है और आप दोनों साथ में अच्छा टाइम भी गुजारेंगे। विद्यार्थियों के कैरियर के लिए भी बहुत अच्छा समय है, मन खुश रहेगा और नई नई चीजें सीखने का अवसर प्रदान होगा। कुल मिलाकर आज का समय सही रहेगा।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में बनने जा रहा है कुंडली का सबसे बड़ा राजयोग, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वाले जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। प्रेमियों को लव रोमांस का लाभ मिलेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है। इंटरटेनमेंट करने के अवसर मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं टूर पर जा सकते हैं। आज का समय श्रेष्ठ है।
मूलांक 6
मूलांक 6 वाले जातकों को शांति और धैर्य रखने की जरूरत है। हालांकि कई पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा। धन कमाने के बारे में सोचेंगे। किसी भी कार्य के बारे में अच्छे बुरे पहलू को परखें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। नहीं तो धन की हानि हो सकती हैं।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वाले जातकों के कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बिजनेस में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें नहीं तो कोल्ड की प्रॉब्लम हो सकती है।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वाले जातकों को भावुकता से बचने की सलाह दी जाती है। आत्मसंयत रहें। आज खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। प्रेम-संबंधों में सुधार आएगा। कार्य क्षेत्र में सीनियर की प्रशंसा मिलेगी। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा, लेकिन आज लग्जरी आइटम्स की खरीदारी से बचें। आज आपका दिन शुभ रहेगा।
मूलांक 9
मूलांक 9 वाले जातकों की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। निवेश के नए अवसर मिलेंगे, और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने का प्लान बन सकता है। बच्चों से संकेत अच्छे मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- सपने में श्री राम को देखना किन बातों का देता है संकेत, शुभ या अशुभ! जानें यहां
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines