हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ank Rashifal: 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा कल का दिन, जानें अपना अंक राशिफल

Ank Rashifal 16 december 2023: 16 दिसंबर का अंक राशिफल 1-9 तक के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना पूरा अंक राशिफल।

विज्ञापन
Image Credit- News24

Ank Rashifal 16 december 2023: एस्ट्रोलॉजर राहुल सिंह के मुताबिक, 16 दिसंबर 2023 (शनिवार) एक से लेकर नौ तक के लिए खास रहने वाला है। मूलांक 9 के लिए व्यापार में लाभ का योग बनेगा। 5 मूलांक वालों को बिजनेस में सावधान रहना होगा। 7 से जुड़े जातकों को परिश्रम करना होगा। मूलांक 1 वालों को विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आगे सभी मूलांक वालों के लिए 16 दिसंबर कैसा बीतेगा, जानिए।

मूलांक 1

आज मूलांक एक वाले जातक बिजनेस में अच्छे आय पाने में कामयाब हो जाएंगे। इस तरह आपका वर्क लोड बढ़ जाएगा, लेकिन इससे आपके अंदर क्रिएटिविटी बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तथा मन को शांत करके रखें। नौकरी में भी आज का दिन अच्छा रहेगा, सीनियरों से उत्साह भरा सहयोग मिलेगा। आपका दिन शुभ रहेगा।

मूलांक 2

आज आपके लिए स्ट्रेस और हल्की एंग्जायटी वाला दिन रहेगा, किसी भी बात पर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप काल्पनिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। अंत में रिजल्ट आपके पक्ष में ही रहेगा, पेट से संबंधित हल्की-फुल्की परेशानी रहेगी। पुराना रुका हुआ धन मिलेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में संबंधित बॉस के साथ बहुत अच्छा संबंध बनेगा, किसी पुराने रुके हुए कार्य भी आज पूरे होंगे।

विज्ञापन

मूलांक 3

आज मूलांक तीन वाले जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन हो सकते हैं। सीनियरों से बहुत सम्मान मिलेगा, तथा जूनियर से भी आपका संबंध आज अच्छा रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी आज आपका समय सही रहेगा, एवं परीक्षार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और नए दोस्त बनेंगे, परिवार का सम्मान मिलेगा।

यह भी पढ़ें- उल्टी दिशा में क्यों बहती है नर्मदा नदी, जानिए क्या है पौराणिक कथाएं

विज्ञापन

मूलांक 4

आज मूलांक चार वाले जातकों के लिए किसी नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है, जो लोग बेरोजगार हैं, उनके लिए शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी से संबंधित वाले लोगों को भी अच्छे अप्रेजल के बारे में सूचना या अपने संबंधित बॉस के साथ बेहतरीन रिलेशन अच्छा कमिटमेंट मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी, आज अपने कार्य को बड़ी अच्छे तरीके से आप निपटाएंगे, आज आपके माता के हल्के स्वास्थ्य खराब हो सकते हैं, अतः थोड़ा सा ठंड से संबंधित चीजों पर माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।

मूलांक 5

आज मूलांक पांच वाले जातकों के लिए खुशियों से दिन भरा रहेगा। गले के रोग परेशान कर सकते हैं, लेकिन यह छोटी समस्या है, जल्दी सही हो जाएगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर में कोई मेहमान आ सकता है, तथा विद्यार्थियों के लिए आज सर्वोत्तम दिन है, और परिवार के साथ कहीं यात्रा पर भी निकाल सकते हैं, तथा आज आपका दिन शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मूलांक 6

आज मूलांक छः नंबर वाले जातकों का बौद्धिक या धार्मिक या शैक्षिक कार्यों की वजह से आज का दिन बिजी रह सकता है, तथा पुराने लत को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं। आज समाज में मान सम्मान मिलेगा, और खर्च अधिक होने की संभावना है, तथा आपका दिन शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें-  हथेली में बन जाए 3 योग तो नहीं होगी धन दौलत की कमी

विज्ञापन

मूलांक 7

आज मूलांक सात वाले जातको के लिए थोड़ा एक्स्ट्रा ध्यान देना होगा, खासकर नौकरी में  वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। इस समय विरोधी सक्रिय हो सकते हैं,  इसलिए खास ध्यान रखें, फाइनेंस के मामले में किसी पर निर्भर न करें। कोई भी बिजनेस पार्टनर के साथ आज करने का प्लान ना करें नुकसान हो सकता है, और यात्रा से बचें।

मूलांक 8

आज मूलांक आठ वाले जातको के लिए दिन शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपकी क्रिएटिविटी आपको फायदा दिलाएगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, तथा लव लाइफ में भी पूरा आनंद के साथ बीतेगा, और परिवार का भी सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

मूलांक 9

आज मूलांक नौ वाले जातको  के लिए आज का दिन बिजी रहेगा, आपको आराम करने का भी मौका नहीं मिलेगा। इस समय नई प्लानिंग पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। खर्च भी बढ़ता दिख रहा है। परिवार का सहयोग मिलेगा

यह भी पढ़ें- नए साल 2024 में लगाएं घर पर ये खास तरह के पौधे, चमक उठेगी किस्मत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola