Success Line in Palmistry: हथेली में बन जाए 3 योग तो नहीं होगी धन दौलत की कमी

Success Line in Palmistry: यदि किसी व्यक्ति की हाथ की रेखाओं में ये 3 योग बनते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की समस्या नहीं हो सकती है। साथ ही जातक जीवन में कामयाब होते हैं। तो आइए इस खबर में 3 योग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Palmistry

Palmistry

Success Line in Palmistry: हाथों की लकीरें व्यक्ति के जीवन से संबंधित होती है। माना जाता है कि हाथ की लकीरों से जातक का भविष्य बताया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के हाथों की लकीरों में भाग्य के लिए मुख्य प्रकार के तीन योग बनते हैं। जो जीवन के लिए सुख, समृद्धि और कामयाबी हासिल करने में मददगार साबित होती है। तो आज इस खबर में हस्त रेखा ज्योतिष से जानेंगे कि व्यक्ति के हाथ की कौन सी रेखाएं धन योग के लाभ प्रदान करती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

गजलक्ष्मी योग

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता है, वैसे जातक अपने जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या से परेशान नहीं होते हैं। साथ ही गजलक्ष्मी योग व्यक्ति के जीवन के लिए बेहद ही लाभकारी माना गया है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की लकिरे जब मणिबंध से शुरू होकर भाग्य रेखा शनि पर्वत तक जाती है और साथ ही सूर्य रेखा स्पष्ट तौर पर नजर आती है, तो ऐसे में गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है। यह योग कारोबार में कामयाब बनाने के लिए बेहद शुभ होती है।

विज्ञापन

भाग्य योग

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जब हाथ की रेखाएं गुरु पर्वत या चंद्र पर्वत जाती है, तो उस स्थिति में भाग्य रेखा शुरुआती है। माना जाता है कि भाग्य रेखा बिल्कुल गहरा और साफ नजर आती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, भाग्य रेखा कार्य में सफलता हासिल कराने में मदद कराती है।

विज्ञापन

कर्तरी योग

हाथों के बीचों-बीच के हिस्सों में शुभ कर्तरी योग दबा होता है। यह रेखा भाग्य रेखा और शनि पर्वत तक जाती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जब हाथ में कर्तरी योग का निर्माण होता है तो सूर्य और गुरु पर्वत की स्थिति अच्छी होती है। साथ ही यह रेखा शुभ कर्तार योग का निर्माण करता है। माना जाता है कि इस योग से जातक जीवन में काफी तरक्की करते हैं। साथ ही जातक को अपने जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ