हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ank Jyotish, 13 August 2023: इन मूलांक वालों के लिए शानदार रहेगा आज रविवार

विज्ञापन
ank jyotish

Ank Jyotish Today Rashifal, 13 August 2023: वैदिक ज्योतिष की ही एक शाखा अंक ज्योतिष के जरिए जानिए कि आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से आप अपने दिन को खुशनुमा बना सकते हैं।

मूलांक 1

यदि आपने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक 1 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी सूर्य है।
करियर – कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ मिलेगी।
मनी – धन की स्थिति अच्छी होगी। जमकर खर्चा भी करेंगे।
लव रिलेशनशिप – अफेयर्स के लिए टाइम अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ समय बिता सकते हैं, कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य – आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। नेत्र संबंधित कोई इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग – ऑरेंज
उपाय – अनार का दान करें।

यह भी पढ़ें: घर ले आएं यह एक चीज तो दिन दूना, रात चौगुना बढ़ने लगेगा पैसा

विज्ञापन

मूलांक 2

यदि आपने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 2 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी चंद्रमा है।
करियर – जॉब तथा व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं।
मनी – आर्थिक स्थिति में बदलाव आएंगे । धन की स्थिति शाम के बाद से कुछ बेहतर हो सकती है।
लव रिलेशनशिप – प्रेमी के साथ समय बिताएंगे मगर किसी भी तरह के बेवजह वाद-विवाद से बचकर रहें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम की वजह से जुखाम की समस्या रह सकती है।
शुभ रंग – नीला
उपाय – गेहूं का दान करें।

मूलांक 3

अगर आपने महीने की 3, 12,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक 3 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी बृहस्पति है।
करियर – नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। व्यापार में संघर्ष समाप्त होंगे, लाभ होगा।
मनी – आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बड़ों से धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में धन प्राप्त होगा।
लव रिलेशनशिप – पारिवार में बड़ों का सम्मान करें। यदि कोई निर्णय लेना हो तो परिवार के सदस्यों से बातचीत जरूर करें। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा।
स्वास्थ्य – हेल्थ उत्तम रहेगी और मन भी खुश रहेगा।
शुभ रंग – केसरिया
उपाय – आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

विज्ञापन

मूलांक 4

अपने किसी भी महीने की 4,13,22,31 को जन्म लिया है आपका मूलांक 4 होगा और आपके मूलांक का स्वामी राहु है।
करियर – प्रोफेशनल कॅरियर में कुछ नई चुनौतियों आ सकती हैं जिनकी वजह से मन अशांत रहेगा।
मनी – धन लाभ प्राप्त होगा मगर अचानक से खर्चा भी करना पड़ सकता है।
लव रिलेशनशिप – प्रेम संबंधों में समस्याएं आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में भी विवाद उत्पन्न होने की संभावना है।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा मगर मानसिक तनाव हो सकता है।
शुभ रंग – ब्राउन
उपाय – गेहूं का दान करें।

मूलांक 5

यदि आपने किसी भी महीने की 5,23 या 14 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 5 बनता है तथा आपके मूलांक का स्वामी बुध है।
करियर – कार्य क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में उत्साह बना रहेगा।
मनी – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होगा।
लव रिलेशनशिप – दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। प्रेमी के साथ समय बीतेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनावमुक्त महसूस करेंगे। ऊर्जावान रहेंगे जिसके कारण बहुत सारे कार्य आज संपन्न कर पाएंगे।
शुभ रंग – पीला
उपाय – माता काली की उपासना करें।

विज्ञापन

मूलांक 6

यदि आपने किसी भी महीने की 6,24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक 6 बनता है और आपके मूलांक का स्वामी शुक्र है।
करियर – मेहनत करने की आवश्यकता है, चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मेहनत के बिना मनचाहा फल प्राप्त नहीं होगा।
मनी – आर्थिक मामलों मे सफलता प्राप्त होगी। यदि कहीं पर धन निवेश कर रखा है तो वहां से धन लाभ होने की संभावना है।
लव रिलेशनशिप – प्रेमी के साथ समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, परिवार का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य – परिजनों की हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। अगर मधुमेह की शिकायत है तो स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग – ग्रीन
उपाय – भैरव को मदिरा अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: आज ही जेब में रखें ये चीज, फटाफट बन जाएंगे करोड़पति

विज्ञापन

मूलांक 7

यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 7 होगा तथा आपके मूलांक का स्वामी केतु है।
करियर – आज करियर में खुशखबरी मिलेगी। पुराने अधूरे काम बनेंगे लेकिन थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है ।
मनी – ज्यादा घूमने फिरने की वजह से धन अधिक खर्च हो सकता है।
लव रिलेशनशिप – अविवाहित लोगों के लिए मैरिज प्रपोजल आ सकते हैं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी से विवाद ना करें।
शुभ रंग – पिंक
उपाय – नमक का दान करें।

मूलांक 8

अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 8 बनता है एवं आपके मूलांक का स्वामी शनि है।
करियर – प्राइवेट जॉब में प्रमोशन हो सकता है। व्यवसाय को लेकर भी कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है।
मनी – अचानक धन लाभ हो सकता है।
लव रिलेशनशिप – रिश्तों में सुधार आएगा। प्रेमी के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य में सुधार आएगा। तनावमुक्त महसूस करेंगे।
शुभ रंग – जामुनी
उपाय – आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

विज्ञापन

मूलांक 9

आपने किसी भी महीने की 9 ,18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक 9 होगा एवं आपके मूलांक का स्वामी मंगल है।
करियर – सफलता प्राप्त होगी। लाइफ में बदलाव आएंगे जिनकी वजह से करियर में तरक्की प्राप्त हो सकती है।
मनी – धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा परंतु अनावश्यक खर्चे से बचें।
लव रिलेशनशिप – प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। कहीं एकांत में प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य – मानसिक तनाव दूर होगा। हेल्थ इम्प्रुव करने के लिए कुछ नया इनिशिएटिव ले सकते हैं।
शुभ रंग – नारंगी
उपाय – काल भैरव की उपासना करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola