हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ank Jyotish Prediction: आज 4 अगस्त को इन 3 मूलांक वालों के लिए बन रहे हैं करियर में तरक्की के योग, बढ़ेगी इनकम

Ank Jyotish Prediction: 4 अगस्त को राहु का प्रभाव 3 मूलांक वालों के लिए करियर, धन, इनकम और नई पहचान के मजबूत योग बना सकता है. इनके लिए रुके हुए कामों में गति मिलने और सफलता के अच्छे संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Ank Jyotish Prediction: 4 अगस्त 2026 का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी खास माना जा रहा है. इस दिन नए आइडिया, अलग सोच और स्मार्ट प्लानिंग का अच्छा मेल देखने को मिल सकता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, 4 अगस्त 2026 का मूलांक 4 बनता है. मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं. राहु नई सोच, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और अचानक मिलने वाले अवसरों के कारक और स्वामी हैं. वहीं, पूरी तारीख यानी 04-08-2026 का योग 0+4+0+8+2+0+2+6 = 22, फिर 2+2 = 4 होती है. इस प्रकार इस दिन का भाग्यांक भी 4 रहेगा. ऐसे में मूलांक और भाग्यांक, दोनों पर राहु का प्रभाव रहने से यह दिन कई लोगों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है.

अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 4 अगस्त को कुछ अलग करने की सोच लोगों दूसरों से आगे ले जा सकती है. टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, डिजिटल बिजनेस, रिसर्च या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय खास रह सकता है. करियर में कोई नई अपॉर्च्युनिटी अचानक सामने आ सकती है. लंबे समय से अटका प्रोजेक्ट भी अब रफ्तार पकड़ सकता है. इनकम बढ़ाने का नया तरीका मिल सकता है. नए लोगों से अच्छे कनेक्शन बनने के भी योग हैं. हालांकि, एक साथ कई काम शुरू करने से बचें. अगर अपनी यूनिक सोच के साथ सही प्लानिंग और अनुशासन बनाए रखेंगे, तो बेहतर रिजल्ट मिलने की संभावना काफी मजबूत हो सकती है. आइए जानते हैं, 4 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, तरक्की और सफलता के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?

4 अगस्त के लिए मूलांक 4 का भविष्यफल
(जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31)

4 अगस्त का दिन मूलांक 4 वालों के लिए सबसे ज्यादा असरदार साबित हो सकता है. लंबे समय से मन में चल रहा कोई आइडिया अब काम आ सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी अलग सोच लोगों को प्रभावित करेगी. सीनियर आपकी बात को गंभीरता से सुन सकते हैं. किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. डिजिटल बिजनेस या टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलने के योग हैं. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है. किसी पुराने निवेश से भी राहत मिल सकती है. परिवार में आपकी सलाह की तारीफ होगी. लव रिलेशनशिप में खुलकर बातचीत करने से दूरी कम होगी. लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. स्टूडेंट्स को नई स्किल सीखने का अच्छा मौका मिल सकता है. जल्दबाजी छोड़कर प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता और करीब आएगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Storm Dream Meaning: सपने में तूफान और बिजली गिरते देखना शुभ है या अशुभ? जानें स्वप्न शास्त्र का राज

4 अगस्त के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल
(जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)

4 अगस्त का दिन मूलांक 1 वालों के लिए नई पहचान बनाने का मौका लेकर आ सकता है. करियर में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. किसी इंटरव्यू या मीटिंग में अच्छा इम्प्रेशन बनेगा. जॉब में प्रमोशन या नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में किसी नए कॉन्टैक्ट से बड़ा फायदा हो सकता है. रुका हुआ पेमेंट मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. सोशल सर्कल मजबूत होगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. लव रिलेशनशिप में भरोसा बढ़ेगा. स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस पहले से बेहतर रहेगा. किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी खबर मिल सकती है. अपने फैसलों पर भरोसा रखें. लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस से बचें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Shoe Size Numerology: जूते का नंबर बताएगा पर्सनैलिटी, धन योग और सफलता के अनोखे राज, जानें अंक ज्योतिष का रहस्य

4 अगस्त के लिए मूलांक 7 का भविष्यफल
(जन्म तिथि: 7, 16, 25)

4 अगस्त का दिन मूलांक 7 वालों के लिए नई दिशा दिखा सकता है. लंबे समय से चल रही उलझन कम हो सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बड़ा फायदा दे सकती है. करियर में बदलाव का विचार मजबूत हो सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी क्रिएटिव सोच की तारीफ होगी. रिसर्च, कंटेंट, एजुकेशन या कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में नई प्लानिंग भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी. इनकम बढ़ाने वाला नया आइडिया मिल सकता है. परिवार का सहयोग मन को राहत देगा. लाइफ पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा. लव बर्ड्स के बीच रिश्ते पहले से मजबूत हो सकते हैं. छोटी यात्रा लाभदायक रह सकती है. शांत दिमाग से लिया गया फैसला आगे चलकर बड़ी सफलता दिला सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Plant Vastu Rules: सावन में भूल से भी घर न लाएं ये 3 पौधे, छीन लेते हैं खुशहाली, आती है कंगाली

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola