Ank Jyotish Prediction: अंक ज्योतिष के हिसाब से 18 अगस्त 2026 का दिन काफी खास रह सकता है. 18 अगस्त का मूलांक 1+8 यानी 9 बनता है. इस अंक के स्वामी मंगल हैं. पूरी तारीख यानी 18-08-2026 का योग भी 1+8+0+8+2+0+2+6 = 27 और 2+7 = 9 आता है. इस प्रकार इस दिन मूलांक और भाग्यांक दोनों 9 रहेंगे. ऊपर से मंगलवार है, जिसके स्वामी भी मंगलदेव ही हैं. ऐसे में मंगल के प्रभाव का ट्रिपल असर देखने को मिल सकता है. आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में मंगल को जोश, साहस और एक्शन का ग्रह माना जाता है. इसलिए इस दिन कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है. कुछ नया करने का मन करेगा. अपनी बात खुलकर रखने का दम रहेगा. स्पोर्ट्स, डिफेंस, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और स्टार्टअप से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है.

इस दिन की अंक ज्योतिषीय विश्लेषण के मुताबिक, लोगों को जॉब में नई रिस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. करियर में कोई बड़ा मौका सामने आ सकता है. लंबे समय से अटका काम भी आगे बढ़ सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया आइडिया मिल सकता है. लव रिलेशन में भी पहल करने का मौका मिलेगा. पार्टनर के साथ पुरानी बात सुलझ सकती है. बस गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा. ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर कोई फैसला न लें. पहले सोचें. फिर एक्शन लें. सही दिशा में लगाई गई एनर्जी आपको धन, करियर और तरक्की में अच्छा फायदा दे सकती है. आइए जानते हैं, 18 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और तरक्की के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?

---विज्ञापन---

18 अगस्त के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

मूलांक 3 वालों के लिए 18 अगस्त का दिन एक्शन लेने वाला रहेगा. 9 के डबल असर में मंगल और गुरु की अंक ऊर्जा आपको आगे बढ़ने का हौसला दे सकती है. जॉब में कोई रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. किसी सीनियर से मिली छोटी-सी मदद आगे बड़ा फायदा दे सकती है. करियर में नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में किसी पुराने कॉन्टैक्ट से काम की बात बन सकती है. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता तलाश रहे हैं तो अच्छी शुरुआत हो सकती है. पैसों से जुड़ा कोई अटका मामला भी आगे बढ़ सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर खुलकर बात होगी. फैमिली में किसी जरूरी मुद्दे पर आपकी समझदारी माहौल संभाल सकती है. स्टूडेंट्स किसी मुश्किल टॉपिक को समझने में बेहतर फोकस कर पाएंगे. बस जोश में आकर एक साथ बहुत सारे काम न पकड़ें.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 2 चीजों का लालच इंसान को बना देता है कंगाल, हाथ आया पैसा भी हो जाता है गायब

---विज्ञापन---

18 अगस्त के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 वालों के लिए यह दिन रिश्तों और कमाई दोनों में नई हलचल ला सकता है. 9 की मंगल ऊर्जा आपको अपनी बात पर डटे रहने का कॉन्फिडेंस देगी. जॉब में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें आपकी क्रिएटिव सोच दिखेगी. वर्क प्लेस पर आपकी पर्सनैलिटी का असर बढ़ सकता है. बिजनेस में ग्राहक से बातचीत किसी नई डील तक पहुंच सकती है. ऑनलाइन काम या साइड इनकम से जुड़ा आइडिया भी काम आ सकता है. पैसा मिलने के संकेत हैं, लेकिन साथ ही कोई जरूरी खर्च भी सामने आ सकता है. इसलिए बजट को लेकर थोड़ा अलर्ट रहें. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ पुरानी नाराजगी दूर करने का सही मौका मिलेगा. सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. फैमिली में किसी करीबी की परेशानी में आपका साथ देना रिश्ते को मजबूत करेगा. स्टूडेंट्स को अपनी क्रिएटिव स्किल पर काम करने का फायदा मिलेगा. आज अपनी बात मनवाने से ज्यादा सामने वाले को समझना आपके लिए बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: चेहरे पर दोहरे नकाब, इन 3 राशियों के असली स्वभाव को समझना है नामुमकिन

---विज्ञापन---

18 अगस्त के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल

मूलांक 9 वालों के लिए 18 अगस्त सबसे ज्यादा पावरफुल दिनों में से एक रह सकता है. आपका मूलांक खुद 9 है और तारीख का भाग्यांक भी 9 बन रहा है. ऊपर से मंगलवार होने के कारण मंगल का प्रभाव और बढ़ जाता है. जॉब में लंबे समय से इंतजार कर रहे किसी फैसले पर आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत और लीडरशिप साफ नजर आएगी. करियर बदलने का विचार है तो कोई मजबूत विकल्प सामने आ सकता है. बिजनेस में तेज फैसले फायदा दे सकते हैं, लेकिन रिस्क को समझना जरूरी होगा. इनकम बढ़ाने के लिए कोई पुराना आइडिया फिर से काम आ सकता है. अटका पेमेंट या पुराना पैसा मिलने से राहत मिल सकती है. लव रिलेशन में गुस्से के बजाय बातचीत को प्राथमिकता दें. लाइफ पार्टनर आपके किसी बड़े फैसले में साथ दे सकता है. फैमिली में लंबे समय से चल रहा तनाव कम करने की पहल आप कर सकते हैं. स्टूडेंट्स प्रतियोगिता या इंटरव्यू की तैयारी में अपनी एनर्जी सही जगह लगा पाएंगे. आपकी सबसे बड़ी ताकत आज एक्शन रहेगा, लेकिन जल्दबाजी को कंट्रोल करना ही आपकी असली जीत होगी.

यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---