Ank Jyotish Prediction: 10 अगस्त 2026 का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी खास साबित हो सकता है. 10 अगस्त का मूलांक 1+0 = 1 बनता है. आज दिन पर इस मूलांक के स्वामी सूर्य का असर रहेगा. वहीं आज की पूरी तारीख यानी 10-08-2026 का योग यानी भाग्यांक 1+0+0+8+2+0+2+6 = 19, फिर 1+9 = 10 और 1+0 = 1 होता है. इस प्रकार आज मूलांक और भाग्यांक दोनों 1 रहेंगे. इस वजह से आज भगवान शिव को समर्पित इस सोमवार के दिन सूर्य का डबल असर रह सकता है.
सूर्य आत्मविश्वास, लीडरशिप, पहचान और सफलता से जुड़ा है. नई शुरुआत के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है. ऐसे में आज कुछ नया ट्राय करने का कॉन्फिडेंस मिल सकता है. अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा. एडमिनिस्ट्रेशन, पॉलिटिक्स, मैनेजमेंट, स्टार्टअप और सरकारी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रह सकता है. पर्सनल लाइफ में भी कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. हालांकि, ओवर-कॉन्फिडेंस से बचना जरूरी रहेगा. हर बात अपनी मनवाने की कोशिश न करें. खासकर वे लोग आगे निकल सकते हैं, जो लीडरशिप दिखाने से नहीं घबराते और नई शुरुआत करने का दम रखते हैं. आइए जानते हैं, 10 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और तरक्की के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में बंद दरवाजा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
10 अगस्त के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल
मूलांक 1 वालों के लिए आज 10 अगस्त का दिन अपनी पहचान बनाने वाला रह सकता है. जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सीनियर आपके फैसले पर भरोसा जता सकते हैं. बिजनेस में पुराना क्लाइंट दोबारा काम दे सकता है. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर से खुलकर बात करें, लेकिन अपनी बात थोपने से बचें. फैमिली में आपकी राय को महत्व मिलेगा. आज आपका कॉन्फिडेंस और लीडरशिप आपको आगे ले जा सकती है.
10 अगस्त के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल
मूलांक 3 वालों के लिए आज 10 अगस्त को सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी क्रिएटिव सोच नोटिस की जा सकती है. कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस में नए ग्राहक या नई मार्केट से जुड़ने की शुरुआत हो सकती है. रुका हुआ पेमेंट मिलने से पैसों की स्थिति सुधर सकती है. लव रिलेशन में बातचीत से पुरानी गलतफहमी दूर होगी. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस का फायदा मिलेगा. सही दिशा में उठाया गया कदम आगे बड़ा फायदा दे सकता है.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का ‘डार्क साइड’, जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण
10 अगस्त के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल
मूलांक 9 वालों के लिए आज 10 अगस्त के दिन एनर्जी और एक्शन दोनों तेज रहेंगे. करियर में कोई पुराना रुका काम फिर से ट्रैक पर आ सकता है. जॉब में चुनौतीपूर्ण टास्क मिलेगा, जिससे आपकी पहचान बन सकती है. बिजनेस में नया काम या इनकम का कोई ऑफर मिल सकता है, लेकिन पैसे लगाने में जल्दबाजी न करें. लव रिलेशन में गुस्से में रिएक्ट करने से बचें और पार्टनर को स्पेस दें. फैमिली में आपकी पहल किसी जरूरी मामले को सुलझा सकती है. आज अपनी एनर्जी सही गोल पर लगाना आपके लिए बड़ा फायदा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines