Ank Jyotish Bhavishyafal 30 July 2026: 30 जुलाई 2026, दिन गुरुवार को मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों को मुश्किलों का सामना करना होगा या इनके लिए समय अच्छा रहेगा. आप इसके बारे में दैनिक अंक राशिफल से जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार दिन का मूलांक 30 यानी 3+0=3 यानी 3 रहेगा. मूलांक 3 के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु ग्रह को शिक्षा, ज्ञान, भाग्य और धन का कारक माना जाता है. 30 जुलाई का भाग्यांक 3+0+0+7+2+0+2+6=20 यानी 2+0=2 यानी 2 रहेगा. भाग्यांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं. चंद्रमा को मन और माता का कारक ग्रह माना जाता है. गुरु ग्रह और चंद्रमा के प्रभाव से 30 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, आइये इसके बारे में जानते हैं.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
अंक ज्योतिष में मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्यदेव माने जाते हैं. सूर्यदेव का गुरु के साथ मित्र और चंद्रमा के साथ भी मित्रता का संबंध है. ऐसे में इन लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. मानसिक शांति मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. दिन का भाग्यांक 2 ही रहने वाला है. इन लोगों का गुरु ग्रह के साथ संबंध मित्रता का माना जाता है. मन शांत रहेगा और ज्ञान में वृद्धि होगी. आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं. गुरु ग्रह का चंद्रमा के साथ मित्रता का संबंध है. गुरु और चंद्रमा के प्रभाव से मूलांक 3 वालों को लाभ मिल सकता है. धन-धान्य में वृद्धि होगी और माता का सहयोग मिलेगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: दिलफेंक आशिक होते हैं इस मूलांक के लोग, पहली ही नजर में ही हो जाता है प्यार, लव मैरिज के बनते हैं पक्के योग
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
राहु ग्रह को मूलांक 4 का स्वामी ग्रह माना जाता है. राहु का चंद्रमा के साथ शत्रु और गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. ऐसे में इनके लिए दिन सामान्य रहेगा. मेहनत के बाद काम में सफलता मिल सकती है. आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह का गुरु के साथ तटस्थ और चंद्रमा के साथ शत्रु का संबंध है. इन्हें करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. आपको सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह का संबंध गुरु के साथ तटस्थ और चंद्रमा के साथ शत्रु का है. इन्हें वैवाहिक जीवन में तनाव और आर्थिक हानि हो सकती है. मूलांक 6 के लोगों को सावधान रहना होगा.
ये भी पढ़ें – Surya Guru Yuti 2026: सूर्य-गुरु के युति योग से मिथुन, मकर समेत 5 राशियों को होगा लाभ, खूब करेंगे तरक्की
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं. केतु ग्रह का चंद्रमा के साथ शत्रु का भाव है. इसके साथ ही गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. आर्थिक तौर पर परेशान हो सकते हैं.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं. शनि ग्रह का चंद्रमा के साथ शत्रु और गुरु के साथ मित्र का भाव है. इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. कड़ी मेहनत करने पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह का संबंध गुरु और चंद्रमा दोनों के साथ मित्रता का है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. मंगल के प्रभाव से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और मन शांत रहेगा.
ये भी पढ़ें – Bhagwan Shiv: क्या है महादेव के नाग, चंद्रमा, त्रिशूल और डमरू की महिमा? जानिए शिव जी की वेशभूषा से जुड़े रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines