Numerology: दिलफेंक आशिक होते हैं इस मूलांक के लोग, पहली ही नजर में ही हो जाता है प्यार, लव मैरिज के बनते हैं पक्के योग

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक से जुड़े मूलांक दिलफेंक आशिक होते हैं. इन लोगों हर किसी से पहली नजर में ही प्यार हो जाता है. लव मैरिज इनकी किस्मत में लिखी होती है.

most romantic mulank
1 / 8
most romantic mulank

चाहे परिवार वाले कितना भी चाह लें, लेकिन जीवनसाथी यह लोग अपने पसंद का ही चुनते हैं. इनके पास ऐसी क्षमताएं होती हैं, जिसकी वजह से लोग इनके पास खिंचे चले आते हैं. खूबसूरती के साथ यह लोग हर किसी का मन लुभा सकते हैं.  

विज्ञापन

न्यूमरोलॉजी का कमाल

न्यूमरोलॉजी का कमाल2 / 8

न्यूमरोलॉजी में हर व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तारीख से निकाला जाता है. यह हमारे स्वभाव, प्यार और रिश्तों पर गहरा असर डालता है. आज हम बात करेंगे उन लोगों की जिनका मूलांक दिलफेंक आशिकों वाला है. ये लोग पहली नजर में प्यार कर बैठते हैं और लव मैरिज के मजबूत योग रखते हैं.

विज्ञापन

कौन सा ऐसा मूलांक?

कौन सा ऐसा मूलांक?3 / 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 5 कहलाएगा. इन लोगों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा होती है. इनका जीवन बहुत आकर्षक होता है. इनका स्वभाव स्वतंत्र और मस्ती भरा होता है. ये आसानी से लोगों से जुड़ जाते हैं. इनके अंदर रोमांस की लहर हमेशा रहती है.

पहली नजर में हो जाता है प्यार

पहली नजर में हो जाता है प्यार4 / 8

ये जातक छोटी-छोटी बातों में भी ये प्यार महसूस कर लेते हैं. सरल शब्दों में कहें तो इनका दिल बहुत नरम और जल्दी पिघलने वाला होता है. ये लोग अक्सर पहली मुलाकात में ही किसी पर फिदा हो जाते हैं. उनकी नजर में आकर्षण इतना तेज होता है कि बस एक स्माइल या एक बातचीत काफी है. वे दिलफेंक आशिक कहलाते हैं क्योंकि इनका प्यार बहुत तेज और भावुक होता है.

विज्ञापन

लव मैरिज के पक्के योग

लव मैरिज के पक्के योग5 / 8

मूलांक 5 वाले लोगों में लव मैरिज का योग बहुत मजबूत होता है. व्यवस्थित विवाह की बजाय ये खुद अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनना चाहते हैं. इनके रिश्ते में रोमांस, मजाक और आजादी का मिश्रण रहता है. परिवार की मंजूरी मिलने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन इनका प्यार इतना सच्चा होता है कि आखिरकार सब ठीक हो जाता है. इनकी शादी आमतौर पर युवावस्था में ही हो जाती है.

क्या है मजबूत और कमजोर पक्ष?

क्या है मजबूत और कमजोर पक्ष?6 / 8

ये साथी को बहुत खुश रखते हैं. जीवन को रोमांचक बनाते हैं. यह लोग प्यार में पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं. हालांकि, कभी-कभी इनका मन अस्थिर रहता है. एक रिश्ते में पूरी तरह टिक पाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए उन्हें धैर्य रखना चाहिए.

विज्ञापन

सफल प्यार के लिए सलाह

सफल प्यार के लिए सलाह7 / 8

मूलांक 5 वालों को चाहिए कि वे जल्दबाजी न करें. प्यार को समझने के लिए समय दें. संचार अच्छा रखें और साथी की भावनाओं का सम्मान करें. अगर आप भी इस मूलांक के हैं तो अपने रोमांटिक स्वभाव को सकारात्मक दिशा दें. सही व्यक्ति के साथ आपका प्यार जीवन भर चल सकता है.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन