Ank Jyotish Bhavishyafal 3 August 2026: 3 अगस्त 2026, दिन सोमवार को सावन महीने का पहला सोमवार है. यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए खास होता है. सावन सोमवार के मूलांक भविष्यफल के बारे में आप यहां जान सकते हैं. मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लिए दिन कैसा रहेगा आप अंक ज्योतिष के मुताबिक जान सकते हैं. अंक शास्त्र के अनुसार, 3 अगस्त का मूलांक 3 रहेगा. मूलांक 3 वालों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु ग्रह को शिक्षा, ज्ञान और धन-धान्य का कारक ग्रह माना जाता है. 3 अगस्त के दिन का भाग्यांक देखें, तो 3+0+0+8+2+0+2+6=21, 2+1=3 यानी 3 रहेगा. भाग्यांक 3 के स्वामी गुरु ग्रह हैं. ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर गुरु ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा. आइये मूलांक अंक भविष्यफल के बारे में जानते हैं.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
ग्रहों के राजा सूर्यदेव मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह हैं. सूर्य ग्रह का गुरु के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आर्थिक सफलता मिलेगी.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
अंक ज्योतिष में मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं. चंद्र ग्रह का गुरु के साथ मित्रता का भाव है. मूलांक 2 के लोगों को मानसिक शांति मिलेगी. तनाव दूर होगा और ज्ञान में वृद्धि होगी.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. इन लोगों को गुरु ग्रह के प्रभाव से लाभ मिलेगा. करियर में सफलता के योग बनेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
अंक ज्योतिष में मूलांक 4 के लोगों का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है. राहु का गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इनके लिए दिन मिलाजुला रहेगा. धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह का राहु के साथ तटस्थ संबंध है. इन्हें करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. व्यापार में लाभ होगा और धनलाभ के योग बनेंगे.
ये भी पढ़ें – Hariyali Teej and Hartalika Teej 2026: हरियाली तीज से कितना अलग है हरतालिका तीज का पर्व, जानिए दोनों व्रत में अंतर
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह का राहु के सात तटस्थ संबंध है. इन्हें सुख-समृद्धि मिलेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
केतु ग्रह को मूलांक 7 का स्वामी माना जाता है. केतु ग्रह का गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. हालांकि, मन में भ्रम की स्थिति के कारण परेशान रहेंगे.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. शनि ग्रह का गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन्हें मेहनत का फल मिलेगा. शनि के प्रभाव से संघर्षों के बाद सफलता अवश्य मिलेगी. सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
अंक ज्योतिष में मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते है. मंगल ग्रह का संबंध गुरु के साथ मित्रता का है. इन लोगों के साहस में वृद्धि होगी और करियर में सफलता के योग बनेंगे. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा.
ये भी पढ़ें – Shukra Gochar 2026: कन्या राशि में प्रवेश कर गए धनदाता शुक्र, मेष समेत 5 राशियों को देंगे शुभ परिणाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines