---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत, मिलेगी गुड न्यूज

Aaj Ka Rashifal 22 March 2024: आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। हालांकि कुछ राशि के जातकों को थोड़ी मुश्किलें भी हो सकती हैं, लेकिन आत्मविश्वास से इन्हें हल किया जा सकता है। आइए जानते हैं आज आपकी राशि क्या कहती है...

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 22 March 2024: आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर देगा। इस दौरान जातकों को उनके करियर और व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही परिवार में भी माहौल बेहतर होगा। आइए जानते हैं​ कि आज किस राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं आज का राशिफल

1. मेष राशि:

आज आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इससे ज्यादा ना घबराएं। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता से आपको धन लाभ हो सकता है। आपको मंगल के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का भी पाठ करें।

---विज्ञापन---

2. वृष राशि:

आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। हालांकि आपको परिश्रम थोड़ा ज्यादा करना पड़ सकता है, लेकिन बार-बार परिश्रम से सफलता मिल जाएगी। वृष राशि के जातकों को गरीब को सफेद वस्त्र दान करना चाहिए। इसके साथ ही गाय को भोजन कराएं।

3. मिथुन राशि:

आज आपका कार्य करने के प्रति प्रोत्साहन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप खुद को आत्मविश्वास से भरपूर पाएंगे। हालांकि आपको धैर्य बनाए रखना होगा। सुबह गणेश जी की वंदना करनी चाहिए, साथ ही किसी गोवंश को हरा चारा भी खिलाएं।

---विज्ञापन---

4. कर्क राशि:

आज आपका मन अशांत रह सकता है, लेकिन आपका आत्मविश्वास इस पर काबू कर लेगा। आपमें हार न मानने की जिद रहेगी। यह आपके लिए नौकरी में भी परिवर्तन का समय है। किसी गरीब को दूध अथवा मिश्री दान करना अच्छा रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि:

आज आपका मन परेशान रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मी और अधिकारियों से विवेक से काम लेना होगा। आपको संयम बनाए रखना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

---विज्ञापन---

6. कन्या राशि:

आप संयमी हैं, साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बनाए रखते हैं। आप अपने जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में ज्यादा लोगों से बात न करें। दरअसल, लोग आपको धोखा दे सकते हैं। आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। बुद्धदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि:

आज आपका दिन रोमांस में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। आज आपका पैसा खर्च हो सकता है। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराना चाहिए। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

---विज्ञापन---

8. वृश्चिक राशि: 

आज आपके अपने मन में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको दांपत्य जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेना या पुलिस में कार्यरत हैं तो ट्रांसफर हो सकता है। सुबह सुंदरकांड का पाठ करें। इसके साथ ही बंदर को गुड़चना खिलाएं।

9. धनु राशि: 

आज आपका मन अशांत रह सकता है। इसलिए आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। बातचीत से हर बात बन सकती है, इसलिए इसे व्यवहार में लाना होगा। आज आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान होगा। मन की शांति के लिए सुबह गाय को चार रोटी दें। साथ ही गुड़ खिलाएं।

---विज्ञापन---

10. मकर राशि: 

आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। हालांकि मन थोड़ा अशांत रह सकता है। आप धैर्य से हर चीज में सफलता हासिल कर पाएंगे। आपको माताजी की सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको मेडिकल के क्षेत्र में भी खर्चा करना पड़ सकता है। सुबह कुत्ते को भोजन कराने के साथ ही घायल कुत्ते का उपचार करा दें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करना बेहतर होगा।

11. कुंभ राशि: 

आपकी वाणी में मधुरता से लोगों के बीच आप पहचान बनाएंगे। लोग आपसे आकर्षित भी होंगे। आज आपकी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। कुंभ राशि के जातकों को शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। सुबह किसी गरीब को भोजन कराना चाहिए।

---विज्ञापन---

12. मीन राशि: 

जीवन में उतार-चढ़ाव तो आएंगे, लेकिन क्रोध को वश में करना होगा। आय में कमी हो सकती है। साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। सुबह गाय को भोजन कराने के साथ ही किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें। आपको बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Love Horoscope: मेष समेत इन 3 राशि वालों को मिल सकता है सच्चा प्यार, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

First published on: Mar 22, 2024 06:00 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola