हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए लकी रहेगा आज का दिन, धन के साथ-साथ मान-सम्मान में भी हो सकती है वृद्धि

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष गणना का आकलन करें तो आज का दिन मुख्यतौर पर 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि उन्हें धन लाभ हो सकता है. साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं. इन 5 राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं, इस बारे में आप यहां दिए गए 9 मई 2026 के राशिफल के जरिए जान सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 9 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. साथ ही श्रवण नक्षत्र, शुक्ल योग और दिशाशूल पूर्व रहेगी, जबकि राहुकाल सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 9 मई 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
आज जो भी काम करें, दिल से करें. उम्मीद है कि आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. साथ ही लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा. इसके अलावा पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. बता दें कि आज काफी समय आप मित्रों के साथ भी व्यतीत करेंगे.

वृषभ राशि: 
कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वो आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. हालांकि, कुछ जरूरी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको किसी की मदद लेनी होगी. आज आप बिना पूछे अपनी राय किसी को न दें, अन्यथा अपमानित हो सकते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
ऑफिस में काम की वजह से तनाव लगातार बढ़ता जाएगा, जिससे बचने के लिए कहीं घूमने जाना अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि आज आपके अपनों को आपकी जरूरत पड़ेगी. बता दें कि मौज-मस्ती पर आज खर्च अधिक होगा.

कर्क राशि: 
अकारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. साथ ही उन्नति में बाधा आएगी. हालांकि, शाम से पहले कोई खुशखबरी भी सुनने को मिलेगी. बता दें कि आज की यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
किसी की सिफारिश से आज जरूरी कार्य पूरे होंगे. साथ ही संचित धन का निवेश करना लाभप्रद रहेगा. हालांकि, किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे. शाम से पहले सिंह राशि वालों को संतान सुख की प्राप्ति होना भी संभव है.

कन्या राशि: 
दिन की शुरुआत में आप किसी बात को लेकर बेहद चिंतित रहेंगे, जिससे मन उदास रहेगा. साथ ही किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी. हालांकि, आज आपको धन लाभ होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

तुला राशि: 
विवादित मामलों में आज आपको विजय प्राप्त होगी. साथ ही कुछ नया सीखने को मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा. हालांकि, जिंदगी से जुड़ी कुछ निजी बातें आज सामने आ सकती हैं. जॉब कर रहे जातकों के उत्साह में आज कमी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज आप प्रतियोगिता में सफल होंगे. साथ ही धन लाभ होगा. हालांकि, विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ मतभेद होना संभव है. सिंगल लोग मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे.

धनु राशि: 
आज आप स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे, जिसके कारण मित्रों से मतभेद हो सकता है. साथ ही कार्यस्थल पर जनहानि होने के योग हैं. इसके अलावा खाने-पीने में लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि: 
यदि मकर राशि के जातक अपने प्रोफेशन से नाखुश हैं तो धैर्य रखें. उम्मीद है कि समय के साथ स्थिति अनुकूल हो जाएगी. साथ ही जीवनसाथी का व्यवहार आपके मनोबल को बढ़ाएगा. हालांकि, शाम से पहले कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
आज घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी. साथ ही आपको राजनेतिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा. बता दें कि आज पैसों का लेन-देन होना संभव है, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

मीन राशि: 
विवाहित जातक घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जबकि विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे. हालांकि, घर में मेहमानों का आगमान हो सकता है. साथ ही जमीन-जायदाद के मसले निपटेंगे. आज आप धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसला ले सकते हैं, इसलिए सावधान रहें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola