Aaj Ka Rashifal 5 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 5 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. साथ ही बव करण, बालव करण, कौलव करण, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, सुकर्मा योग और धृति योग का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मकर राशि में, चंद्र ग्रह कन्या राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, बुध ग्रह कुंभ में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह मकर राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 5 फरवरी 2026 का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि:
जो काम सहज ही निपट सकते हैं, उनको करने के लिए पूरी ताकत लगानी पड़ेगी. इसके अलावा किसी चीज से आज समझौता करना पड़ सकता है. हालांकि, परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी.
वृषभ राशि:
कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे. हालांकि, समाज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं. नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे.
मिथुन राशि:
जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा. आज भवन की मरम्मत में धन लगेगा. साथ ही पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी. हालांकि, आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है.
कर्क राशि:
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय पक्षधर है. हालांकि, उन्नति के लिए और मेहनत करने की जरूरत है. आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, लेकिन यात्रा निरस्त रहेगी.
सिंह राशि:
चंचल स्वभाव के कारण आज आपको नुकसान होना संभव है. यदि आज आप अपने से बड़ों की बातों को सुनेंगे और उनके अनुभवों को अपनाएंगे तो लाभ होगा. हालांकि, वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. दिन खत्म होने से पहले व्यापारिक यात्रा होना संभव है.
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फलदाई समय चल रहा है. आज आपके किसी अनजान व्यक्ति से संबंध स्थापित होंगे. हालांकि, नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय उपयुक्त है.
तुला राशि:
विशिष्ट लोगों से मुलाकात होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि, न्याय विभाग से जुड़े लोगों को आज असफलता का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा प्रेम-प्रसंग के चलते मन में दुविधा रहेगी.
ये भी पढ़ें- Video: 2026 में राहु-केतु और शनि बढ़ाएंगे सिंह राशि वालों का तनाव, जानें किन-किन चीजों को लेकर रहें सतर्क?
वृश्चिक राशि:
आज आप अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे. इसके अलावा कारोबार में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे. आज आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है. नौकरी कर रहे जातकों के लिए कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा.
धनु राशि:
आज आप अपने विवेक व बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त करेंगे. साथ ही राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी, लेकिन गुप्त विरोधियों से सावधान रहना होगा. नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है.
मकर राशि:
आज आपको रुका हुआ पैसा मिलेगा. साथ ही कार्यकुशलता में वृद्धि होगी. दिन खत्म होने से पहले संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकते हैं. घर में आज सुख-शांति का वातावरण रहेगा, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा.
कुंभ राशि:
आज आप बिना डरे कोई काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. हालांकि, घरेलू खर्च बढ़ेंगे. कुंभ राशि के जातक आज जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें.
मीन राशि:
अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले बड़ों की राय जरूर लें. उम्मीद है कि आपके जिद्दी व्यवहार के चलते आज आपके आपसी संबंध बिगड़ेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines