Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 4 January 2024: मेष राशि से जुड़े जातकों को आज हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। कर्क राशि के जातकों का घर-परिवार खुशहाल रहेगा। कन्या राशि वाले नई ऊंचाई के साथ काम करेंगे। तुला राशि से जुड़े लोगों के मन में उथल-पुथल रहेगी। वृश्चिक राशि वाले गाड़ी तेज चलाने से बचें। अब ज्योतिष विद्या के जानकार डॉ. संजीव शर्मा से आज का राशिफल और खास उपाय जानिए।
मेष राशि
मां की उलझन से मुक्त होकर जीवन के साथ संबंध सामंजस्य बिठाएंगे। मौन रहकर ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देंगे। कार्यस्थल पर लोगों से संबंध ठीक रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें। किसी गाय को रोटी दें। किसी गरीब को पीला वस्त्र दान करें।
वृष राशि
पुराने व्यसनों से दूरी बनाएंगे तो स्वस्थ जीवन शैली बनेगी। मन में उथल-पुथल रहेगी व संघर्ष का माहौल बनेगा। घर-परिवार में सामंजस्य स्थापित करके रखें ताकि आपके मन को शांति मिले। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें
मिथुन राशि
आपकी मानसिक पीड़ा का अंत होगा व नई ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। दया-करुणा व स्नेह से परिपूर्ण होकर आप लोगों की मदद करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से निकलें। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
घर-परिवार में माहौल ठीक रहेगा व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। खानपान का ध्यान रखें व कुछ भी ऐसा ना खाएं जिससे स्वास्थ्य को हानि हो। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें व कुत्तों को खाना खिला दें।
सिंह राशि
नई संभावनाएं आपकी प्रतीक्षा कर रही है। अतः चीजों पर पकड़ बनाएं। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा का इस्तेमाल सही चीजों के लिए करें। सुबह सूर्य को जल दें व गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर के दें।
कन्या राशि
घर व ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा। नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। परिवार की कार्यप्रणाली अच्छी होगी। घर-परिवार में संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
पारिवारिक समस्याओं से घिरे रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को परिवार के लोगों के साथ साझा करें। मन में उथल-पुथल रहेगी परंतु आध्यात्मिकता का सहारा लें। किसी गरीब बच्ची को खाना खिलााएं व उन्हें ऊनी वस्त्र दान करें। कुत्ते व गाय को भोजन दें।
वृश्चिक राशि
आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। अगर आप एक विद्यार्थी हैं तो गाड़ी तेज रफ्तार से ना चलाएं। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदरों को केला अथवा गुड़-चना खिलाएं।
धनु राशि
अगर आप शिक्षा के जगत से जुड़े हैं तो आपको आज बहुत फायदा होगा। ईश्वरीय शक्तियां आपके साथ है। अतः सहज भाव से समस्याओं का निदान करेंगे। व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर परिवार को भी समय दें। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें मैं सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल दें।
मकर राशि
परिवार के किसी व्यक्ति की बीमारी के कारण मन बड़ा अशांत रहेगा। मन पर संयम रखें और जीवन में आगे बढ़ें। जल्दबाजी से बचते हुए गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह किसी घायल कुत्ते का उपचार करा दें व गाए व कुत्ते को खाने को दें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
परिवार में कार्यस्थल पर उथल-पुथल रहेगी। परेशानियों का सामना करेंगे। अशांत मन हमेशा परेशानियों का कारण होता है। अतः मन को शांत रखें। दिल व दिमाग में सामंजस्य स्थापित करें। जमीन की खरीद-फरोख्त आज ना करें। सुबह गाय व कुत्ते को भोजन दें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
आपके दृष्टिकोण में एक अच्छा परिवर्तन आएगा। निजी संबंधों में प्रतिबद्धता आएगी। व्यावसायिक मामलों में आपको लाभ होगा। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को केले दान करें।
यह भी पढ़ें: आज करें 5 उपाय, मिलेगी बृहस्पति देव और गुरु ग्रह की कृपा
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
12 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
18 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines