Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: आज 4 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. सावन महीने का मंगलवार होने से आज मंगला गौरी व्रत है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बन रहा है. रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही धृति और शूल योग रहेगा. गर, वणिज और विष्टि करण बन रहा है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 4 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज अपनी गलतियों को नजर अंदाज न करें. व्यवसाय से संबंधित कई नई योजनाएं बनेगी. अपनी कार्यपद्धति में सुधार करने से आपका लाभ बढ़ेगा. घर-बाहर दोनों जगह आपकी अच्छी पूछ-परख रहेगी. जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करना होगा. अपने आप को संभालें और संगती बदलें क्योंकि संगति का असर आपके निजी जीवन पर पड़ेगा.
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों का आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. आज कार्यस्थल पर आपकी काफी ज्यादा व्यस्तता रहेगी. आज के दिन आप जल्दबाजी करने से बचें क्योंकि जल्दबाजी में हानि संभव है. आज आप विवाद न करें क्योंकि आज परिवारिक क्लेश के योग बन रहे हैं.
मिथुन राशि
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर आपकी चर्चा होगी. कोई पुराना फंसा धन मिल सकता है. रुके कार्य पूर्ण होंगे. संतान के विवाह संबंधित समस्या में उलझे रहेंगे. अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए ये समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा.
कर्क राशि
कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है बस यही स्थिति आपके साथ भी बन सकती है. कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी. आज विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे. आपकी पद – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
सिंह राशि
आज आप कारोबार में मंदी की वजह से अत्यधिक परेशान रहेंगे. आपके शत्रु आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे. आज आपको थकान हो सकती है. आपकी धार्मिक आस्था में वृद्धि तो होगी लेकिन उसके साथ साथ चिंता तथा तनाव भी रह सकता है. आज मन लगाकर किए कार्य की निश्चय ही कार्यसिद्धि होगी.
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को आज जल्दबाजी में हानि हो सकती है इसलिए जल्दबाजी से आप बचें. आपके परिवार में चिंता तथा तनाव की स्थिति बनी रहेगी. आज कार्यस्थल पर विवाद करने से बचना होगा. वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. आपके नए दोस्त बनेंगे.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: राहु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों के लिए आसान होगी तरक्की की राह, होगा धनलाभ
तुला राशि
आपकी वाक् शैली से लोग प्रभावित होंगे. माता से अकारण मुंहाचाही हो सकती है. आपकी यात्रा सफल रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. आपके रस्ते में आ रही राजकीय बाधाएं दूर होगी, कीमती वस्तुएं आज संभालकर रखें. पेट से संबंधित विकार हो सकते हैं.
वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों से आपके मतभेद संभव है. आज सुख – सुविधा के सामान में धन खर्च होगा. पारिवारिक जनों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आपके आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. आज आपके न्यायापक्ष भी मजबूत होगा. अपनी उत्तेजना को शांत रखकर अनावश्यक के लपट झपट से बचें.
धनु राशि
किसी की सुनी – सुनाइ बातों पर आप ध्यान न दें अन्यथा दोस्तों के साथ आपका मन-मुटाव बढ़ सकती है. विद्यार्थी वर्ग आज सफलता हासिल करेगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद भी मिलेगा और उसके साथ साथ आज आपके कई रुके कार्यों में भी गति आएगी.
मकर राशि
आज धन निवेश से आपको लाभ होगा. अपनी वाणी पर आपको नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनते कार्य भी बिगड़ सकते हैं. कोई दुखद समाचार मिल सकता है. आज कार्य की अधिकता इतनी ज्यादा रहेगी कि अधिकता से आपके निजी कार्य प्रभावित होंगे.
कुंभ राशि
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव बना रहेगा. संपत्ति से जुड़े कार्य आज आपको लाभ देंगे. आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपको धनलाभ होगा, संतान की नौकरी लगने से आज आपका प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थी जीवन अच्छा रहेगा.
मीन राशि
आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा. आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा उसके साथ ही आपके शत्रु परास्त होंगे. आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचने की सोच सकते हैं ऐसे लोगों से सावधान रहें और विवाद से बचें. आपको अपने बच्चों के विवाह की चिंता रह सकती है.
ये भी पढ़ें – Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines