Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं
Surya Grahan 2026: साल 2026 में दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त महीने में लगेगा. पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगा था. इसके बाद अब सावन अमावस्या का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा.

Surya Grahan August 2026: साल का दूसरा ग्रहण कब है और भारत में यह दिखेगा या नहीं? इसको लेकर लोगों के मन में सवाल है. आइये सावन महीने के ग्रहण की तारीख के बारे में जानते हैं.
कब लगेगा सूर्य ग्रहण?
2 / 6सावन महीने की अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लगेगा. सावन अमावस्या 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार को है. 12 अगस्त को लगने वाला यह ग्रहण खगोलीय दृष्टि से बेहद खास है. ये भी पढ़ें - Surya Gochar 2026: सावन सोमवार के दिन नक्षत्र परिवर्तन करेंगे सूर्य, वृषभ समेत 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
भारत में दिखेगा या नहीं?
3 / 612 अगस्त को सावन अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. भारत में सूर्य ग्रहण की दृश्यता न होने की वजह से इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा. ऐसे में पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्य बिना किसी परहेज के कर सकते हैं.
सूर्य ग्रहण का समय
4 / 6यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है. ऐसे में यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, रात को 9 बजकर 4 मिनट पर लगेगा. इसका समापन अगले दिन 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा.
दिन में छा जाएगा अंधेरा
5 / 6सावन महीने का यह सूर्य ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा. ग्रहण के दौरान कई जगहों पर दिन के समय अंधेरा छा जाएगा. कई जगहों पर पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण वाले स्थानों पर दिन में रात की स्थिति बन जाएगी. सूर्य ग्रहण आर्कटिक महासागर, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर और उत्तरी स्पेन और पुर्तगाल में देखा जा सकेगा.
सावन 2026 चंद्र ग्रहण
6 / 6सावन महीने में सूर्य ग्रहण के अलावा चंद्र ग्रहण भी लगेगा. पूर्णिमा के दिन 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण लगेगा. रक्षाबंधन पर ग्रहण लगने वाला है. हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. (All Photo Credit- Social Media and AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.



















