हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: रविवार को 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 04 August 2024: आज यानी 4 अगस्त रविवार को आपका दिन कैसा रहेगा और कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 August 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां हैं और सभी का अपना अलग महत्व है। कोई भी व्यक्ति राशियों के माध्यम से आने वाले कल का पता के सकता है, भविष्य की बारे में जान सकता है। दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने हर दिन के बारे में पता लगा सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 4 अगस्त रविवार का राशिफल बताया है, जिससे 12 राशियां अपने आज के बारे में जान सकती हैं, आइए 4 अगस्त 2024 का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

बहु प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। रचनात्मक प्रयास सफल होगा। मन की नकारात्मकता दूर करने का प्रयास करें। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि

धन हानि की आशंका है। मन में अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुखद समाचार मिलेंगे। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है । सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

कन्या राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी।पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

तुला राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचित्र है सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। विपरीत राजयोग व्यावसायिक सफलता देगा। माता का सम्मान करें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सफेद वस्त्र दान करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- 30 साल बाद 5 राशियों के जीवन में अब आएगी तबाही!

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकले  किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

विज्ञापन

मकर राशि

विरोधी सक्रिय होंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के दुख में शामिल होने का मौका मिलेगा। सुबह सूर्य को जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

मन अशांत रहेगा जबकि जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद ले। सूर्य को जल दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

मीन राशि

बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। घर परिवार में आज उत्सव का माहौल रहेगा। सुबह किसी गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 74 साल बाद सावन में अब 3 राशियों का धन से भरेगा घर!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola