---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

30 साल बाद 5 राशियों के जीवन में अब आएगी तबाही! कुंभ राशि में बनेगा हानिकारक योग

Shani Margi: साल 2024 में 15 नवंबर को शनि की मार्गी से कुंभ राशि में कई साल बाद एक योग का निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभ की जगह अशुभ रहेगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिन्हें आने वाले दिनों में शनि की कुदृष्टि का सामना करना पड़ेगा।  

---खबर नीचे जारी है---

Shani Margi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, न्याय के देवता शनि ग्रह एक बार राशि परिवर्तन करने में कम से कम ढाई साल का समय लेते हैं। लेकिन इस बीच वो वक्री और मार्गी करते रहते हैं। 2024 शनि का साल है, क्योंकि इस बार शनि का राशि और नक्षत्र परिवर्तन दोनों हो रहा है। 30 जून से कुंभ राशि में शनि देव उल्टी चाल चल रहे हैं। इसके बाद 15 नवंबर 2024 को शनि देव मार्गी करेंगे, जिससे करीब 30 साल बाद कुंभ राशि में शश योग का निर्माण होगा। शश योग जहां कुछ राशियों के लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा। वहीं कुछ राशियों के जातक ऐसे भी हैं, जिनके लिए ये योग हानिकारक सिद्ध होगा। चलिए जानते इस बार कुंभ राशि में शश योग से किन-किन राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

वृश्चिक राशि

नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी, जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिन आप परेशान रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ने की जगह परेशानियां बढ़ सकती हैं। बिजनेसमैन को काम में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसका नकारात्मक असर सेहत पर भी पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में कल कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? पढ़ें लव राशिफल

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

आने वाले कुछ दिन मकर राशि के जातकों के लिए परेशानीभरे रह सकते हैं। विवाहित लोगों का प्रेम जीवन भी नीरस रहने की संभावना है। आपका अपने जीवनसाथी संग मनमुटाव हो सकता है। बिजनेसमैन और दुकानदार लेन-देन में सावधानी रखें, नहीं तो बड़ा घाटा हो सकता है।

मकर राशि

सिरदर्द के कारण आने वाले कुछ दिन छात्र परेशान रहेंगे। कारोबार में विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से तनाव भी बना रहेगा। यदि आपने शेयर मार्केट में अच्छा-खासा पैसा लगाया हुआ है, तो वह डूब सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

आने वाले कुछ दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ खास अच्छे नहीं रहेंगे। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसका नकारात्मक असर सेहत पर पड़ेगा। बिजनेसमैन के नए प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो पाएंगे, जिससे व्यवसाय में भारी नुकसान होने की संभावना है।

कन्या राशि

किसी पुराने मित्र से लड़ाई हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में असफलता प्राप्त हो सकती है। गैर कानूनी मामले से दूर रहें, नहीं तो कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, वरना बिजनेस में बड़ा घाटा हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: क्या सपने में आपको भी दिखती है काली परछाई और भूत-प्रेत? जानें मतलब

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 02, 2024 05:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola