हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज वृषभ समेत ये 3 राशियां रहेंगी परेशान, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

Aaj Ka Rashifal: क्या आप भी इसी उलझन में हैं कि आज 31 मार्च 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो ऐसे में आप यहां 31 मार्च 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 31 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. साथ ही पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, गण्ड योग और दिशाशूल उत्तर रहेगी, जबकि कुछ ग्रहों का गोचर भी होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 31 मार्च 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि:-
आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है. आज आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. साथ ही परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा.

वृषभ राशि:-
आज आपके किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं. साथ ही अपनों के साथ वैचारिक तालमेल खराब होने की स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मिथुन राशि:-
आज के दिन शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको दृढ़ सफलता प्राप्त होगी. साथ ही परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. इसके अलावा घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है.

कर्क राशि:-
आज आपको कई सुखद समाचार मिलेंगे. भाग्य आपका अच्छा साथ देगा. कोई नया काम शुरू करने के लिए ये दिन बहुत अच्छा है. आज परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि:-
आज आपकी शक्ति और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. साथ ही नौकरी को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग हैं. बता दें कि ये समय अपने घर के बड़े से सलाह लेकर काम शुरू करने का है.

कन्या राशि:-
आज आपके साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है. आज आप काले और नीले रंग के वस्त्र पहनने और बेवजह की यात्रा करने से बचें.

विज्ञापन

तुला राशि:-
छोटी-छोटी बातों पर घर वालों से मतभेद हो सकते हैं. आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और फिजूल की यात्रा करने से बचें. उम्मीद है कि यात्रा में आपका आज धन अधिक खर्च होगा.

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

विज्ञापन

वृश्चिक राशि:-
पिता के साथ किसी पारिवारिक मसले को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें. हालांकि, सेहत ठीक रहेगी और जीवन में प्यार दस्तक देगा.

धनु राशि:-
आज के दिन घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है. साथ ही नौकरी को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग हैं.

विज्ञापन

मकर राशि:-
परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है. हालांकि, पेट से संबंधित तकलीफें होने की संभावना है.

कुंभ राशि:-
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधान रहना होगा. इस समय आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है. दिनभर आपके मन में नकारात्मक विचार रहेंगे, जिसके कारण मानसिक शांति नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

मीन राशि:-
आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा दूसरों से झगड़ा हो सकता है. इस समय परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है. साथ ही आपके खुश रहने की संभावना कम है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola