हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा फरवरी माह का आखिरी दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कुंडली में 9 ग्रहों की स्थिति का आकलन करके मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल तैयार किया जाता है, जिसके जरिए दिन में होने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से आज फरवरी माह के आखिरी दिन के 12 राशियों के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 28 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 28 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि रहेगी. साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, सौभाग्य योग, शोभन योग, बव करण, बालव करण और कौलव करण रहेंगे. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे.

वहीं, बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 28 फरवरी 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेते समय बड़ों की राय जरूर लें. उम्मीद है कि आपके जिद्दी व्यवहार के चलते आज आपसी संबंध बिगड़ जाएंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
जो काम सहज ही निपट सकते हैं, उनको करने के लिए पूरी ताकत लगानी पड़ेगी. आज आपको किसी चीज से समझौता करना पड़ सकता है. हालांकि, परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी.

मिथुन राशि: 
कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफलता प्रदान करेंगे. हालांकि, समाज में कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं. इसके अलावा कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आज संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव भी सार्थक होंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
आपको आज जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा. हालांकि, भवन की मरम्मत में धन लगेगा. इसके अलावा पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी. दिन खत्म होने से पहले आजीविका के साधनों में भी कमी आ सकती है.

सिंह राशि: 
राजनीति से जुड़े सिंह राशि के लोगों के लिए ये समय पक्षधर है. हालांकि, उन्नति पाने के लिए और मेहनत करनी होगी. आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, लेकिन यात्रा निरस्त हो सकती है.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
आज आपको अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान हो सकता है. यदि आज आप अपने से बड़ों की बातों को सुनेंगे और उनके अनुभवों को अपनाएंगे तो लाभ होगा. आज व्यापारिक यात्रा होना भी संभव है.

तुला राशि: 
ये समय आपके लिए मिश्रित फलदाई चल रहा है. दिन खत्म होने से पहले किसी अनजान व्यक्ति से संबंध स्थापित होंगे. उम्मीद है कि नौकरीपेशा लोगों के पद में वृद्धि होगी. वहीं, कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करने में सफल होंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
विशिष्ट लोगों से मुलाकात होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि, न्याय विभाग से जुड़े लोगों को आज असफलता का सामना करना पड़ेगा. वृश्चिक राशि के लोग प्रेम प्रसंग के चलते आज दुविधा में रहेंगे.

धनु राशि: 
दिनभर धनु राशि के लोग अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे. हालांकि, किसी की इच्छा को पूरा करने के लिए जोखिमभरा काम न करें. आज आपको कारोबार में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे. खासकर, कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आप अपने विवेक व बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त करेंगे. साथ ही राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी, लेकिन गुप्त विरोधियों से सावधान रहना होगा. नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है.

कुंभ राशि: 
आज आपको रुका पैसा मिल सकता है. साथ ही कार्य कुशलता में वृद्धि होगी. दिन खत्म होने से पहले संपत्ति संबंधी विवादों के हल होने की भी संभावना है. दिनभर आज घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. नौकरी कर रहे जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो हाथ आए सुअवसर गवा देंगे.

विज्ञापन

मीन राशि: 
यदि आज आप हिम्मत दिखाकर कोई काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. हालांकि, घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं. दिन खत्म होने से पहले आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. मीन राशि के जातक आज जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola