हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 27 June 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने दैनिक राशिफल में 12 राशियों का राशिफल बताया है, आइए जानते हैं की 27 जून 2024 को आपका दिन कैसा रहेगा?

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 June 2024: आप अपने भविष्य के बारे में राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति अपने आज और कल का पता राशिफल के माध्यम से कर सकता हैं। दैनिक राशिफल में रोजाना 12 राशियों के बारे में बताया जाता है। आज के दैनिक राशिफल में भी ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों की बात की है, साथ ही उपाय भी बताए हैं। आइए आज यानी 27 जून 2024 को आपका दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में जानते हैं।

1. मेष राशि

मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र का आना हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।

2. वृषभ राशि

जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें।नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल को गाय का उपचार करा दें।

4. कर्क राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कर्म में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्य क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी से बिना वजह झगड़ा ना करें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार करा दें और भोजन भी करा दें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

नौकरी में परिवर्तन की संभावना बनी रहेगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

6. कन्या राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी ने व्यापार की शुरुआत हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धा का भाव रहेगा। पुराने मित्र के आने से शांति और प्रसन्नता रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

मन परेशान रह सकता है। नौकरी में अफसर से संबंधों में सुधार होगा। आज बिना वजह किसी से झगड़ा ना करें। अगर आप शोध में रुचि रखते हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।

8. वृश्चिक राशि

मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता हैं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केले अथवा गुड़ चने खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकले।

विज्ञापन

9. धनु राशि

मित्रों के सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो सकता है। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

10. मकर राशि

पिता की सेहत का ध्यान रखें। अपनी बुद्धि को ज्यादा तार्किक ना करें अन्यथा बिना वजह निराशा होगी। सुबह कुत्ते को भोजन कर दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध में बिना वजह किसी को कड़वे शब्द ना कहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।

12. मीन राशि

संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola