Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार, आज यानी 26 नवंबर, रविवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। ऐसे में आज का दिन धार्मिक कार्यों की दृष्टि से बेहद खास है। दरअसल रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पति होता है। ऐस में इस दिन सूर्य देव की विधि-पूर्वक पूजा अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति तो होती हैं। तो आइए अब दैनिक राशिफल के अनुसार, जानते हैं कि आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।
मेष राशि
आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।गुस्सा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु दोपहर के बाद सेहत में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। बिजनेस में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिलने का दिन है। बच्चों का पढ़ाई मे कम खेलने में ज्यादा मन लगेगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग – केसरिया
वृष राशि
आज का दिन नए कार्य और यात्रा न करे। प्रेम में भावनाएं आहत होगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियाँ प्राप्त होने का योग है। सेहत ढीली रहेगी। गुस्सा अधिक रहेगी, जिससे आपका काम बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखिएगा। बिजनेस में किसी के साथ बुरा ना करें।धार्मिक आयोजन मे भाग लेंगे। ऑफिस में विरोधी आपक बुरा करेंगे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- पीला
मिथुन राशि
आज का दिन आनंदप्रद रहेगा । विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। शाम के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। विरोधियों से सावधान रहे। नए कार्य को प्रारंभ आज न करें।आज का दिन शुभ नहीं नये काम को करने के लिए।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- नीला
कर्क राशि
आज का दिन बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है । यात्रा की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। आज खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया हुआ रहेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- हरा
सिंह राशि
आज का दिन शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की सलाह हैं। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न होगा। यात्रा आज हो सके तो टाल दें। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर पाएंगे। अन्य समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- मेहरून
यह भी पढ़ें- 2 साल के अंदर ही मंगल ग्रह ने किया वृश्चिक राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ
कन्या राशि
आज का आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय लें। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखें। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा।
शुभ अंक -2
शुभ रंग- सफ़ेद
तुला राशि
घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। मध्याहन के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। दोस्तो से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढेगा और उनके साथ व्यवहार में भी सुधार आएगा। संतानों से लाभ होने की संभावना है। नई मित्रता से चित्त प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।
शुभ अंक -8
शुभ रंग-ग्रे
वृश्चिक राशि
आज का दिन नए कार्य का आरंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी इस उत्साह को दोगुना कर देगी। दोपहर के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खान-पान में ध्यान रखिए। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखे। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रहे। आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा।
शुभ अंक -6
शुभ रंग- लाल
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों होती है देव दिवाली पर भगवान शिव की पूजा, जानें पौराणिक कथा
धनु राशि
आज का दिन जातक स्वार्थी व्यवहार को छोड़ दें। घर परिवार व बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा। वाणी पर संयम रखने से विवाद से बचेंगे। जातक के व्यवहार ने आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। परंतु द्विधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- गेरुआ
मकर राशि
आज का दिन क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम बरतिएगा। दोपहर के बाद आप विचारों में स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक व तो सृर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-रॉयल ब्लू
कुंभ राशि
आज का दिन व्यवहार न्यायसंगत रहेगा। दिए गए कम को करने की प्रेरणा मिलेगी। अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न जातक कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं। सेहत भी खराब हो सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परंतु दोपहर के बाद शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। घर की साज-सजावट में रुचि लेकर कुछ परिवर्तन करने की इच्छा होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- संतरी
मीन राशि
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन परिवार और बिजनेस के क्षेत्र में दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, ऑफिस में काम बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ मुलाकात होने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी होगा। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- पीच कलर
यह भी पढ़ें- शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए करें ये 3 खास उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
इंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
20 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines