2 साल के अंदर ही मंगल ग्रह ने किया वृश्चिक राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ

Mangal Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, तो सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।

Mangal Gochar

Mangal Gochar

Mangal Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का ग्रह माना गया है। इसके साथ ही कहा जाता है कि मंगल ग्रह लगभग 45 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 नवंबर 2023 को मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में मंगल ग्रह की विशेष कृपा तीन राशियों पर पड़ने वाली है। लेकिन बता दें कि इस बार जो मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से तीन राशि वालों के लिए बेहद ही लाभकारी रहने वाला है। इन तीन राशि के जातकों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जातक के जीवन में तरक्की के भी योग बन रहे हैं। तो आइए ज्योतिषियों से जानते हैं किन तीन राशियों को लाभ होने वाला है।

विज्ञापन

News 24 whatsapp channel

विज्ञापन

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से शुभ योग बन रहे हैं। कहा जाता है कि मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में धन के स्थान पर विचरण कर रहे हैं। जिसके कारण जातक को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से नए साल में कारोबार के बेहतर चांस बन रहे हैं। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह वृश्चिक राशि के सप्तम और बारहवें भाव के स्वामी हैं। इसलिए जातक को धन-दौलत की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बेहद अनुकूल सिद्धि होगा। क्योंकि मंगल ग्रह सिंह राशि के चतुर्थ भाव में गोचर किए है। ऐसे में जातक वाहन और घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही प्रॉपर्टी में किया गया निवेश ज्यादा लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

जैसा कि हम जानते हैं ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह है। यह अपने राशि में गोचर कर चुके हैं, जिससे मीन राशि के जातकों के करियर और कारोबार में शुभ फल की प्राप्ति होगा। मीन राशि के स्वामी गुरु मंगल के मित्र होने के कारण बिजनेस में काफी मुनाफा देखने को मिलेंगे। कुछ दिन बाद मीन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ