Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal: आज 26 मार्च 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: क्या आप जानना चाहते हैं कि 26 मार्च 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बहुत बुरा व्यतीत होगा? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें आज गुरुवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 26, 2026 07:33
Aaj Ka Rashifal 26 March 2026
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जबकि दोपहर में नवमी तिथि रहेगी. इसलिए आज अष्टमी तिथि के साथ-साथ रामनवमी का भी संयोग बन रहा है. इसके अलावा शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन करना भी उत्तम रहेगा. वहीं, दिनभर समय-समय पर आर्द्रा नक्षत्र, शोभन योग और दिशाशूल दक्षिण रहेगी. इस बीच शुक्र और चंद्र ग्रह गोचर भी करेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 26 मार्च 2026, गुरुवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
आज के दिन की शुरुआत आनंदप्रद होगी. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. साथ ही समाज के अच्छे लोगों से भेंट होगी. इसके अलावा परिजन की मदद से कुछ कार्य सम्पन्न होंगे.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि:
जिस व्यक्ति को आप किसी काम का नहीं समझते थे, आज वो ही आपके कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा. रात से पहले यात्रा का भी योग है. हालांकि, रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है, इसलिए सतर्क रहें.

मिथुन राशि: 
सामाज के कुछ लोग आपके द्वारा किए कार्यों से नाखुश होंगे. हालांकि, इन्हीं कार्यों से परिजनों को प्रशंसा मिलेगी. साथ ही मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी. रात से पहले आज कानूनी विवाद भी निपटेंगे.

---विज्ञापन---

कर्क राशि:
आपकी दिनचर्या में आज बदलाव होगा. साथ ही भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होना संभव है. रात से पहले रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आपको आर्थिक लाभ होगा. आज नवीन योजनाओं में निवेश करना भी संभव है.

सिंह राशि: 
आज व्यापार व व्यवसाय अनुकूल रहेगा, लेकिन परिवार में तनाव उतपन्न होने के कारण चिंता बढ़ेगी. साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है. आज आपका कुछ समय धर्म-कर्म में व्यतीत होगा.

कन्या राशि:
आज का दिन मध्यम रहेगा. संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा. इसके अलावा किसी शुभचिंतक से मुलाकात होने के कारण आत्मबल मजबूत होगा. आज आपको वाहन सुख मिलना भी संभव है.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Prediction: चैत्र नवरात्रि के खत्म होने से पहले इन 4 राशियों का खुशियों से घर भरेंगी मां दुर्गा, ग्रहों का भी मिलेगा साथ

तुला राशि:
आज आलस त्यागें और समय पर काम करें. आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. साथ ही पारिवारिक कष्ट और कुछ समस्याओं का अंत होना संभव है. हालांकि, आज आय से अधिक व्यय करने से बचें.

वृश्चिक राशि:
आज आकास्मिक लाभ आपको हो सकता है. इसके अलावा मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि शुभ परिणामों के मिलने की उमीद है. आपकी कुंडली में इस समय विदेश जाने के भी योग हैं.

धनु राशि:
पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी. हालांकि, आज कुछ कार्यों में नवीनता से सफलता मिलेगी. संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा.

मकर राशि:
आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में आज संदेह है. हालांकि, कुछ रुके काम बनेंगे. आज दिनभर आप दूसरों के झंझटों में न पड़ें, नहीं तो परेशान ही रहेंगे.

कुम्भ राशि:
बिना सोच-विचार के आज कोई भी काम न करें. शाम से पहले मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा में परिवर्तन होगा. उम्मीद है कि अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे. आज आप सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं. विरोधियों की बात करें तो दिनभर उनसे सावधान रहना होगा.

मीन राशि:
आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. साथ ही कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है. आज किसी के महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप न करें, नहीं तो नुकसान होना संभव है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 26, 2026 07:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.