Aaj Ka Rashifal 25th August 2022: आज दिनांक 25th August 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
अभी पढ़ें – कब शुरू होंगे श्राद्ध पक्ष, जानिए महत्व और पितृपक्ष की तिथियां
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे, शारीरिक रूप से भी शिथिल रहेंगे, व्यावहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध टूट सकते है, संध्या के समय किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ की सम्भावना है, परिजनों से सम्बन्ध ठीक नहीं रहेंगे ।
उपाय- शिव का अभिषेक गंगाजल से करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे, किसी कार्य में सफलता मिलने की ख़ुशी रहेगी, सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है, पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे, आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे, परिजन आपकी बात मानेंगे।
उपाय- शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशि (Gemini)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कार्य करेंगे, परन्तु अधिकारियो से कार्य निकालना आसान नहीं रहेगा, आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा, विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे, भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।
उपाय- शिव का अभिषेक भांग से करे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, आज कार्यों को काफी सोच विचारने के बाद ही करें, कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है, फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी, धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा, विरोधी परास्त होंगे, परिवार में शांति रहेगी।
उपाय – शिव का अभिषेक दूध से करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
सिंह राशि (Leo)
आज के दिन की शुरुआत में किसी से विवाद हो सकता है, जिस के कारण मध्यान तक मन अशांत रहेगा, गृहस्थ सुख बना रहेगा, उपहारों का आदान प्रदान होगा, अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी ।
उपाय- शिव का अभिषेक तीर्थ जल से करें ।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी, परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएंगे, भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे, सामाजिक कार्यों की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी ।
उपाय- शिव का अभिषेक कुशोदक से करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि (Libra)
आज क्रोध अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे, अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंप सकते है, जिसपर आप खरे उतरेंगे, परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।
उपाय- शिव का अभिषेक गंधोदक से करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ब्राउन
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे, मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे, कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे, परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।
उपाय- शिव का अभिषेक शहद से करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मेहरून
धनु राशि (Sagittarius)
आज के दिन सभी कार्यों में आशा के विपरीत फल रहेगा, विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें, अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे, अनैतिक साधनो से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा परन्तु जोखिम भी अधिक रहेगा।
उपाय- शिव का अभिषेक दही से करें ।
शुभ- अंक 3
शुभ रंग- संतरी
मकर राशि (Capricorn)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे, परन्तु इसके बाद का समय थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है, सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें, व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें।
उपाय- शिव का अभिषेक भस्म से करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ग्रे
कुंभ राशि (Aquarius)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे, कार्यों में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा, आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी, जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।
उपाय- शिव का अभिषेक तिल से करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मटमैला
मीन राशि (Pisces)
आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी, अपने कार्यों को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी होगी परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा, दो पक्षों के विवाद के बीच व्यर्थ में फंस सकते हैं किसी की मध्यस्थता आज भूल कर भी ना करें।
उपाय- शिव का अभिषेक घृत से करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines