Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: आज 25 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. ऐसे में आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है. नवरात्रि के सातवें दिन आज मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा सौभाग्य और शोभन योग रहेगा. आज के करण की बात करें तो वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज 25 मार्च 2026, बुधवार के राशिफल के बारे में.
मेष राशि
आज आपके व्यवसायिक उन्नति के योग बन रहे है. नई तकनिकी के उपयोग से व्यापार और उन्नत हो सकता है. मकान खरदीने का मन बना चुके है, जो जल्द पूरा होगा. किसी मित्र के सहयोग से लंबित कार्य पूर्ण होंगे.
वृषभ राशि
आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और समझदारी से कार्य करें. अपने व्यवहार में आप को अत्यधिक परिवर्तन लाने की जरूरत है. समय रहते संभल जाएं तो आप के लिए बेहतर रहेगा.
मिथुन राशि
शारीरिक पीड़ा के चलते आज आप परेशान रहेंगे. किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाएं. मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होंगे.
कर्क राशि
आपके विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा. न्यायालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे. अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है. सामाजिक पुछ परख बढ़ेगी.
सिंह राशि
आज दिन नए अवसरों को जन्म दे रहा है. इनका भरपूर लाभ लें. भावनात्मक संबंधों में अनुकूलता रहेगी. आप के सामने मार्ग बहुत है, अब अपने विवेक से तय आप को करना है. धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकेगा.
कन्या राशि
अपने अधिकारियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी. अपने क्रोध को शांत रखें. खर्च की अधिकता रहेगी. संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. संत दर्शन संभव है. समय रहते जरूरी कार्य कर लें लाभ होगा.
तुला राशि
आप की भावनाओं का लोग मजाक बनाते है. आप जैसे है, वैसे रहें. लोगों की परवाह न करें. आध्यत्मिक दृष्टी से समय उपयुक्त है. मित्रों के साथ आनंद दायक समय व्यतित होगा.
वृश्चिक राशि
व्यापार विस्तार की योजना आज सफल हो सकती है. बिना सोचे समझे कुछ न बोलें, विवाद हो सकते है. वाहन का प्रयोग सावधानी से करें. यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आज पूरा करने का दिन है.
धनु राशि
यात्रा के योग बन रहे है. कार्यस्थल पर मन मुटाव की स्थति निर्मित होगी. जरूरी कार्य आज भी अधूरे रहेंगे. पैसों का हिसाब रखें लापरवाही से नुकसान होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी.
मकर राशि
किसी पुराने मित्र से भेट संभव है. मनोरंजन के साधनों को क्रय करेंगे. परिवार को आप की जरूरत है, कोई भी फैसला एक तरफा न लें. लोह व्यापार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ कमा सकते है.
कुंभ राशि
अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें. कई दिनों से रुकी मुलाकात आज संभव है. माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा. जीवन में कुछ उदेश्य बनाये. समय अनुकूल है.
मीन राशि
कार्यशैली को सुधारना होगा. सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में अवरोध आ सकते है. कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी, वो आज मिल सकता है. दिन मिश्रित फलदाई रहेगा.
ये भी पढ़ें – Hanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, क्या है हनुमान जयंती की सही डेट? मनोकामना पूर्ति के लिए करें खास उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines