हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 24 दिसंबर 2025, दिन बुधवार सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 24 December 2025: आज 24 दिसंबर 2025, दिन बुधवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी. आज की ग्रह स्थिति और तिथि के संयोग से कई राशियों का दिन अच्छा रहेगा वहीं कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज सूर्य ग्रह धनु राशि में, चंद्र ग्रह मकर राशि में मंगल ग्रह धनु राशि, बुध ग्रह वृश्चिक राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में विराजमान रहेंगे.पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 24 दिसंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी. लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे. सोच-समझकर वादा करें, वाणी पर नियंत्रण रखें. आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होगी. उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

जीवनसाथी के साथ लंबे समय के यात्रा होगी. युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे. मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे, खर्च बढ़ेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

समय अनुकूलता का आभास होगा. राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी. उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा. यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है.

विज्ञापन

कर्क राशि

तरक्की के योग हैं, काम की तारीफ होगी. मांगलिक यात्रा योग हैं, कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी. अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

कार्यों में गती आएगी. अटके काम पूरें होंगे. बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी. युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा. भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं, यात्रा संभव है.

विज्ञापन

कन्या राशि

अपने क्रोध पर काबू रखें. रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे. मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी. संबंध सुधारने की पहल करेंगे. परिणय चर्चाओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी. जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा. संतान सुख संभव है. शुभ समाचार का संचार होगा. लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

समय का लाभ लेना सीखें आप के भोलेपन का सभी लाभ लेंगे. अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा. आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी. बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे. दांपत्य सुख मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

धनु राशि

कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा. पद प्रतिष्ठा में वृध्दि के योग हैं. कारोबारी में सफलता मिलेगी. लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा, पर वादा पूरा करने पर प्रसन्नता मिलेगी. धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी.

मकर राशि

सकारात्मक सोच आप को आगे बढ़ने में मदद दिलवाएगी. मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे. खामोशी के बजाय अपनी बात रखें, गलत-फहमी दूर होगी. नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे. स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी, परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी.

कुंभ राशि

कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है. सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई हैं, कारोबारी यात्रा होगी. वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी.

मीन राशि

आप सोचते है एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे. मेहनत करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे. परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे. समय अच्छा रहेगा, युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी.

ये भी पढ़ें – Dhan Rajyog 2026: न्याय के देवता शनि 2026 में बनाएंगे धन राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा अपार पैसा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola