Aaj Ka Rashifal 22 August 2024: आज यानी 22 अगस्त, गुरुवार कजरी तीज है। हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के दिन कजरी तीज का व्रत रखा जाता है। मान्यता अनुसार कजरी व्रत को मां पार्वती ने शिव जी को पति स्वरूप हासिल करने के लिए रखा था।
इसलिए सभी सुहागिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां ये व्रत रखती हैं। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से दैनिक राशिफल के माध्यम से जाना जा सकता है, आइए कजरी तीज पर 12 राशियों का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।
वृषभ राशि
राहु चंद्र की युति तनाव देगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी का दान करें।
मिथुन राशि
शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। शिक्षा के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल को गाय का उपचार करा दें।
कर्क राशि
आर्थिक क्षेत्र में प्रगति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी से बिना वजह झगड़ा ना करें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गोवंश का उपचार कर दें और उसको भोजन भी करा दें।
सिंह राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बनी रहेगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी ने व्यापार की शुरुआत हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धा का भाव रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें
तुला राशि
किसी महिला से तनाव मिल सकता है। मन परेशान रह सकता है। नौकरी में अफसर से संबंधों में सुधार होगा। आज बिना वजह किसी से झगड़ा ना करें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केले अथवा गुड़ चना खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकलें।
धनु राशि
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। अपनी बुद्धि को कम उपयोग करें, अन्यथा बिना वजह निराशा होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
व्यर्थ की उलझन रहेगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।
मीन राशि
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines