Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: आज 20 जून 2026 दिन शनिवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी पर जमाई षष्ठी है. आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही वज्र और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. अगर करण की बात करें, तो आज तैतिल, गर और वणिज करण रहने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 20 जून 2026, दिन शनिवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज आप समय रहते जरूरी काम निपटा लें. मित्रों का सहयोग करना होगा. पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के कार्यों से नाराज होंगे. आकस्मिक यात्रा हो सकती है.
वृषभ राशि
आज अपने काम से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे. अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है. धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा. कार्य विस्तार के योग है.
मिथुन राशि
आपके कारोबार को नई सफलता मिलेगी. पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी. प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे. पदोन्नती के योग है. पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का शाम शुभ है.
कर्क राशि
किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे. आपके धनकोष में वृद्धि होगी. पिता के साथ वाद विवाद संभव है. शांति से समय व्यतीत करें. मनोरंजक यात्रा हो सके है.
ये भी पढ़ें – Future Predictions: नास्त्रेदमस से भी आगे हैं ये 5 भविष्यवक्ता, जानिए हैरान करने वाली भविष्यवाणियां
सिंह राशि
आपकी आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी. विवाह चर्चा सफल होगी. वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बिमारी में पैसा लगेगा. भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं.
कन्या राशि
सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी. शेयर मार्केट में निवेश से बचें. कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है. जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है. दिमाग को संतुलित रख कर सारे कार्य करें.
तुला राशि
करियर में उन्न्तिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे. भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी. वाहन क्रय करने का मन होगा. जीवन साथी से किसी विषय को लेकर बहस हो सकती है.
वृश्चिक राशि
कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें फिर निर्णय करें. संतो का सानिध्य प्राप्त होगा. परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला आपके लिए लाभकारी साबित होगा.
ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: किन लोगों के साथ अच्छी बनती है मूलांक 6 की जोड़ी? शादी के बाद बदल जाती है किस्मत
धनु राशि
आपके यश कीर्ति में वृद्धि होगी. शत्रु सक्रिय होंगे इसलिए उनसे सतर्क रहें. व्यवसाय में लाभ संभव है. संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है. बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. खाने में संयम बरते.
मकर राशि
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है. तनाव से मुक्त होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाई के साथ संबंध अच्छे होंगे. पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे. जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.
कुंभ राशि
जीवनसाथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते है. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है.
मीन राशि
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि संभव है. विवाद न करें, परिवारिक में क्लेश हो सकता है. वाहन सुख आज संभव है.
ये भी पढ़ें – Garuda Purana: मृत व्यक्ति के कपड़े-गहने घर में रखना सही या गलत, जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines