Aaj Ka Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को संकर्षण चतुर्थी के दिन सोमवार को रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही गर, वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा. आज दिनभर ग्रह स्थिति, योग और नक्षत्र के संयोग से सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा इसके बारे में पंचांग के जरिए जान सकते हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 20 अप्रैल 2026, सोमवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
मेष राशि वालों को परिवारिक समस्या के कारण परेशानी हो सकती है. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. आपको धनलाभ होगा. आपकी किसी प्रियजन के साथ बहस हो सकती है.
वृषभ राशि
सेहत के लिहाज से वृषभ राशि वालों को सावधान रहना होगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को व्यापार को लेकर तनाव हो सकता है. आर्थिक तौर पर दिन मिलाजुला रहेगा. जीवनसाथी के साथ तनाव चल रहा है तो यह दूर हो सकता है. काम के लिहाज से आपके लिए समय अच्छा रहेगा.
कर्क राशि
परिवार के सदस्यों के साथ उलझन हो सकती है. हंसी-मजाक के माहौल से आप मन को हल्का कर सकते हैं. आपके लिए सकारात्मक समय रहेगा.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. दांपत्य जीवन सुखी रहेगा. कारोबार में लाभ होगा. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को साझेदारी के काम से लाभ होगा. मेहनत का फल मिलेगा. हालांकि, आपको मानसिक तौर पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
तुला राशि
व्यापार करने वाले लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है. काम के दबाव के कारण आप परेशान हो सकते हैं. खरीदारी करते समय सावधान रहें.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: दुख, बर्बादी और दरिद्रता का कारण बनती हैं छोटी-छोटी गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते हैं ऐसा
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. प्रमोशन मिल सकता है. धनलाभ होने से आपका मन प्रसन्न होगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज मेहतन का फल मिलेगा. बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपके काम पूरे होंगे. पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा. कोई भी फैसला सोच-समझकर लें.
मकर राशि
जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक समय बिता सकते हैं. खर्चों पर कंट्रोल रखें. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. आर्थिक लाभ होने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा.
कुंभ राशि
आर्थिक तौर पर कुंभ राशि वालों को सफलता मिलेगी. आपको संतान की ओर से लाभ मिलेगा. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. भाई-बहन से मदद मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है.
ये भी पढ़ें – केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए माउंटेन मैन देंगे सेवाएं, इस दिन से खुलेंगे धाम के कपाट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
14 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines