Aaj Ka Rashifal 19 February 2024 in Hindi: आज कैसा रहेगा आपका दिन? किन उपायों को अपना सकेंगे आप? किसे मिलेगी कामकाज में तरक्की और किसका भाग्य चमकेगा? किसे रहना होगा सतर्क? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए आज का राशिफल से जानते हैं 19 फरवरी, सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
कार्यस्थल पर सफलता और घर पर आनंद का अनुभव करेंगे। परिवार में चल रही कठिनाइयों का समाधान होगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि
मित्रों का आदित्य स्वीकार करेंगे। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गरीब को आटा अथवा चीनी दान करें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
सामाजिक जीवन में किसी कार्य को लेकर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह किसी से ना उलझें। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मी तथा अधिकारियों से प्रेम से बात करें। गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
विभिन्न अवसरों पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आपका पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने के योग है। आज किसी भी परिस्थिति को आसानी से सुलझा लेंगे। गरीब को भोजन करा दें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
अत्यधिक अपेक्षाएं रखने के कारण निराशा हाथ लग सकती है। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की भूल को क्षमा करेंगे तो मन को शांति मिलेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीच मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी और गुड़ खिला दें।
कन्या राशि
कुछ घटनाक्रम आपके जीवन में ऐसे हो सकते हैं जिनके बारे में अपने उम्मीद ना की हो। निजी और व्यावसायिक जीवन में अपनी पसंद को बनाए रखें अन्यथा आप बिना वजह की परेशानियों में उलझे रहेंगे। दिखावटी लोगों से बचें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
व्यावसायिक जीवन और निजी संबंधों में लचीला रवैया अपनाते हुए स्थिरता को प्राप्त करेंगे तो अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की बात को मान लेंगे तो आपको अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें तथा शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
आपका उत्साह में जोश बना रहेगा। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसको पूरा करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है। सुबह हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें तथा बंदर को गुड़-चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
अतीत को पीछे छोड़कर वर्तमान पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे तो बहुत सारी उलझन से दूर रहेंगे और आपको फायदा मिलेगा। अपने पारिवारिक संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। सुबह गाय को चार रोटी, हल्दी लगा करके दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
किसी नए कार्य को करने के लिए यह शुभ अवसर है। बिना वजह लोगों पर शक ना करें अन्यथा आपको हानि होगी। कुत्ते को भोजन करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
अगर आप भूमि भवन या गाड़ी की खरीद करना चाहते हैं तो आज ना करें। गाड़ी धीमे चलाएं और परिवार में बिना वजह लोगों से ना उलझे। घायल कुत्तों का उपचार करा दें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।
मीन राशि
आप अपनी सूझबूझ से कार्यों को आराम से सुलझा लेंगे। परिवार में किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्य में शामिल हो सकते हैं अथवा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार भी करा दें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines