Aaj Ka Rashifal 19 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 19 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. साथ ही ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, शूल योग, गण्ड योग, आडल योग, चतुष्पद करण और नाग करण का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह धनु राशि में आज रहने वाले हैं. इसके अलावा चंद्र ग्रह वृश्चिक राशि और धनु राशि में संचार करेंगे, जबकि बुध ग्रह और शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में दिन खत्म होने तक रहेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 19 दिसंबर 2025, शुक्र ग्रह और देवी लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि:
व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से मेष राशि के जातक परेशान रहेंगे. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले खास परिजन के साथ किसी विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे. आज आपका किसी खास मित्र से मिलना संभव है.
वृषभ राशि:
दिन की शुरुआत में क्रोध आपके ऊपर हावी रहेगा, जिस कारण परिजनों पर नाराज होंगे. हालांकि, नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यदि आज आप व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में नहीं पड़ेंगे तो अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि:
निवेश किए धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंब होगा. इसके अलावा संतान के लिए कोई जरूरी निर्णय लेने में दुविधा होगी. साथ ही निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है.
कर्क राशि:
कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें. दिन खत्म होने से पहले कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी. जबकि व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा.
सिंह राशि:
आज आप अपने मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे. कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है. हालांकि, भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है.
कन्या राशि:
आलस को त्याग कर काम करेंगे तो रुके कार्य में सफलता मिलेगी. इसके अलावा पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा. कन्या राशि के जातक आज 19 दिसंबर को किसी के प्रति आकर्षित होंगे.
तुला राशि:
आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जबकि व्यापार में वृद्धि होने के कारण व्यापारियों का काम उनकी योजनाओं के अनुसार होगा. हालांकि, तुला राशि के जातक आज वायु विकार से पीड़ित रहेंगे.
वृश्चिक राशि:
समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, नहीं तो नुकसान होगा. आज आपको सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा. इसके अलावा परिवार की समस्या का समाधान होगा. हालांकि, आज आप निजी कार्यों में व्यस्त रहेंगे.
धनु राशि:
दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा. हालांकि, नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी. इसके अलावा जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
मकर राशि:
सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं मकर राशि वालों के प्रभाव में वृद्धि होगी. व्यापार आज अच्छा चलेगा. परिवार से सहयोग मिलने के कारण कोई कार्य आसानी से पूरा होगा.
कुंभ राशि:
कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा. आज आप किसी अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें, नहीं तो धोखा मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होने के योग हैं.
मीन राशि:
आज मीन राशि वालों के सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. इसके अलावा आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर अच्छा-खासा लाभ होगा.
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: 2026 के शुरू से पहले ये 3 राशियां होंगी मालामाल; बनेगी मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध की महायुति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
7 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines