हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: परिघ योग से 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 16 November 2024: आज यानी 16 नवंबर को आपका दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय करने फलदायी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 November 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार 16 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार है। इस तिथि पर परिघ योग और कृतिका नक्षत्र का योग का निर्माण हो रहा है। आज वृषभ राशि में चन्द्रमा विराजमान हैं। आज यानी 16 नवंबर, शनिवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए दैनिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

गजकेसरी योग सामाजिक प्रतिष्ठा देगा। रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व के प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

भाई बहन या पड़ोसी से वाद विवाद हो सकता है। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

सत्ता पक्ष या घर के मुखिया से सहयोग प्राप्त होगा लेकिन रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सुबह सुबह के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 28 दिसंबर को चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, बन रही है शुक्र और शनि की युति

सिंह राशि

गजकेसरी योग व्यावसायिक प्रतिष्ठा देगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

सूर्य का परिवर्तन विरोधियों को प्राप्त करेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

तुला राशि

ससुराल में सम्मान मिल सकता है। किसी धार्मिक सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के लिए धैर्य से काम लेंगे तो हितकर होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

धनु राशि

विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जला दें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 18 से 24 नवंबर तक कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? 

मकर राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। । सुबह कुत्ते को भोजन करा दो और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा।आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दिया जला दें।

मीन राशि

स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। संतान या शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। गाय की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola