Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal 15 January: प्रीति योग से 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 15 January 2025: आज यानी 15 जनवरी, बुधवार को 12 राशियों का पूरा दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Author
Edited By : Simran Singh Updated: Jan 14, 2025 22:52
Aaj Ka Rashifal 15 January 2025
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 January 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि ओर दिन बुधवार है। शुभ कार्य न करने के लिए राहुकाल का समय जरूर जान लीजिए। इस दिन राहुकाल का समय दोपहर 12:30 बजे से 01:49 बजे तक है। सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा और इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। प्रीति योग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए 15 जनवरी, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में जानकारी दी है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह छोटी बच्ची को भोजन करा दें और गाय को भोजन करा दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। सुबह बुध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गाय का उपचार करा दें और खाने को दें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आर्थिक सफलता मिलेगी। भाई बहन का साथ प्राप्त होगा। पिता या संबंधित अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में कठिनाई का सामना करना होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।

कन्या राशि

जीविका में प्रयास सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।

ये भी पढ़ें- Numerology: 14 फरवरी से पहले इन जन्मतिथि वालों की लव लाइफ में मचेगा भूचाल! 

तुला राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में तंगी का सामना करना पड़ सकता है।भावुकता या क्रोध में कोई काम ना करें। किसी बात को लेकर मन खिन्नहो सकता है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

मकर राशि

मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

कुंभ राशि

दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 14, 2025 10:52 PM

संबंधित खबरें