हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें होगा नुकसान, यहां पढ़ें 13 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 13 जुलाई 2026 दिन सोमवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 13 जुलाई 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: आज 13 जुलाई 2026 दिन सोमवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. चतुर्दशी तिथि के साथ ही आडल और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. कल मृगशिरा, आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही विष्टि, शकुनी, चतुष्पाद और नाग करण रहेगा. आज सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 13 जुलाई 2026, दिन सोमवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि  

आज कोई आकस्मिक बड़ा खर्च होने की आशंका है. कार्यस्थल पर व्यस्तता अधिक रहेगी. जल्दबाजी से हानि संभव है. वाद विवाद न करें. परिवारिक क्लेश भी हो सकता है. 

विज्ञापन

वृषभ राशि  

पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी. कोई पुराना फंसा धन मिल सकता है. आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे. संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी. अनाज तिलहन व्यवसाईयों के लिए समय व्यस्त रहेगा. 

विज्ञापन

मिथुन राशि  

अपनी गलतियों को नजर अंदाज करना ठीक नहीं है. कोई नई व्यवसायिक योजना बन सकती है. आपकी कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा. घर-बाहर दोनों जगह आपकी पूछ-परख रहेगी. जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें. अपने आप को संभाले संगती बदलें.

विज्ञापन

कर्क राशि  

कारोबार में मंदी की वजह से आप परेशान रहेंगे. आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे. आज मानसिक थकान रहेगी. धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे. आपके कार्य में सिद्धि होगी. 

विज्ञापन

सिंह राशि  

आज जल्दबाजी में हानि से बचें. परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे. कार्यस्थल पर विवाद करने से बचें. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. नए दोस्त बनेंगे. संतो का सत्संग होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि  

आपकी वाक शैली से लोग प्रभावित होंगे. माता से अकारण विवाद हो सकता है. आज की यात्रा सफल रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Surya Guru Yuti: 16 जुलाई से मेष समेत इन 6 राशियों को होगा व्यापार में लाभ, कर्क राशि में बनेगा गुरु आदित्य राजयोग

तुला राशि  

विज्ञापन

आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी. भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव दिमाग में बसे रहेंगे. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. धनलाभ होगा. संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे.

वृश्चिक राशि  

किसी की सुनी सुनाइ बातों पर ध्यान न दें. दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. रुके कार्यों में गति आएगी.

धनु राशि  

आज निवेश से लाभ संभव है. अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं. दुखद समाचार मिल सकता है. कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे. पिता से विरोध हो सीता है.

मकर राशि  

कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है. कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी. विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे. आपकी प्रतिष्ठा वृद्धि होगी.

कुंभ राशि  

परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा. आत्मसम्मान बढ़ेगा. आपके शत्रु परास्त होंगे. आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे. आज विवाद से बचें. बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी. खान पियन के विशेष ध्यान रखना होगा.

मीन राशि  

कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है. सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा. स्वास्थ्य नरम रहेगा. पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. न्याय पक्ष मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें – Sawan 2026: शुरू होने वाला है सावन का पावन महीना, शिव जी की कृपा के लिए घर ले आएं ये 5 चीजें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola