हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Rashifal: गणेश जी 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल के अनुसार, बुधवार मेष से लेकर मीन तक के लिए विशेष है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए राशिफल।

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 13 December 2023: पंचांग के मुताबिक आज (13 दिसंबर, 2023) मार्गशीर्ष (अगहन) मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। शास्त्रों के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि बेहद ही खास है। राहु काल दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। राहु काल में शुभ कार्य निषेध माने गए हैं। आइए अब ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल जानते हैं।

मेष राशि

अगर आप सुना या पुलिस में काम करते हैं, तो आज धैर्य रखें वह किसी भी व्यक्ति से बिना मतलब ना उलझे। अधिकारियों व सहकर्मियों से ठीक से बात करें। सुबह बुद्ध क़ा बीजमंत्र पढ़ें, वह किसी गरीब व्यक्ति को हरी मूंग की दाल दान करें तथा गाय को हरा चारा खिलाएं।

यह भी पढ़ें- कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांकों के लिए कल का दिन, पढ़ें अपना भविष्यफल

विज्ञापन

वृष राशि

किसी यात्रा पर या अवकाश पर जा सकते हैं। अपनी बात रखने में संकोच न करें क्योंकि जब आप साफ बात करेंगे, तो लोग आपका सम्मान भी करेंगे। किसी रिश्तेदार या पुराने मित्र से मिलने के योग हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं वह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

अधूरे कार्य पूरे करने के योग हैं। व्यर्थ का तनाव नाल क्योंकि आज का दिन आपके लिए अति शुभ रहेगा वह व्यापार अथवा नौकरी में फायदा होगा। धैर्य से अगर जटिल कार्य भी करेंगे तो वह सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। हल्दी चावल डालकर है जल दें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- धनु संक्रांति पर विनायक चतुर्थी का खास संयोग, जानें विधि और महत्व

कर्क राशि

अपनी रचनात्मकता पर भरोसा करें क्योंकि आप एक बहुत ही भावनात्मक प्रकृति के व्यक्ति हैं। अतः आप कभी भी बहुत दुखी हो या बहुत खुशी हो तो फैसला न लें। आज सुबह माता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले वह किसी गाय को कर आटे की लोई व मूंग की दाल खिलाएं।

विज्ञापन

सिंह राशि

जीवन के विविध रंगों में अनुभवों का आनंद लेंगे। आपकी प्रकृति एक दार्शनिक की भांति होगी। आज आप एक आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी घायल गोवंश का उपचार कराये व उसको खाने को दें तथा सूर्य को सुबह रोली व चावल डालकर जल दें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए विशेष है। कार्यस्थल अथवा व्यापार में आपको बहुत फायदा मिलेगा। जीवन में नए उत्साह व ऊर्जा का संचार होगा। सुबह कुत्ते को रोटी दें व गाय को हरा चारा खिलाएं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कब है मोक्षदा एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त, पारण का समय और महत्व

तुला राशि

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए श्रेष्ठ रहेगा। नए मित्र बनेंगे तो जीवन में काफी संतुष्टि मिलेगी। अगर आज आप किसी जमीन की खरीद के विषय में कार्य करते हैं तो दिन अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को खाना खिलाएं वह सफेद वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

विद्यार्थियों को आज बहुत सोच समझकर कार्य करना होगा। गाड़ी धीमे चलाएं वह बिना वजह किसी से न उलझे। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर बाहर निकले। गुरुजनों का सम्मान करें व सूर्य देव को जल दें।

धनु राशि

स्त्रियों के लिए विशेष दिन रहेगा व उन्हें पति से बहुत सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपके वैवाहिक जीवन में कटुता है तो आज का दिन अच्छा है कि उन संबंधों को सुलझाएं। घर में सास ससुर की सेवा करें व परिवार का ध्यान रखें। पुरुषों के लिए व्यापार में फायदे के योग हैं। सुबह किसी गरीब व्यक्ति को पीले चावल दान करें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  कुंडली में किस ग्रह दोष से होता है कौन रोग?

मकर राशि

जीवन में सफलता के लिए दृढ़ता जरूरी है और आज आपके व्यक्तित्व में दृढ़ता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कोई व्यापार संबंधी डील करेंगे। आज का दिन निर्णय के लिए श्रेष्ठ है। सुबह गए हुए कुत्ते को भोजन कराएं व किसी घायल कुत्ते का उपचार करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज आपका शांत व्यक्तित्व कई सारी उलझन से मुक्ति दिलाएगा। सहकर्मी आज आपको बहुत सम्मान देंगे। अधिकारियों की कृपा के पात्र बनेंगे। सुबह सूर्य को नमन करें वह शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

शिक्षा जगत में काम करने वाले व्यक्तियों को बहुत आज फायदा होगा। अधिकारियों से लाभ होने के योग है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। किसी मित्र या रिश्तेदार के आने से घर में खुशियां लौट आएंगी। आज सुबह तुलसी के पौधे को जल दें, व गाय को हरा चारा खिलाएं।

यह भी पढ़ें- घर में रुद्राक्ष का तोरण लगाना शुभ या अशुभ?

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola