---विज्ञापन---

ज्योतिष

घर में रुद्राक्ष का तोरण लगाना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Rudraksh Toran: वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर के मुख्य द्वार पर रुद्राक्ष का तोरण लगाते हैं, तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही कई लाभ और प्राप्त होता है। तो आइए मुख्य द्वार पर रुद्राक्ष तोरण लगाने के फायदे के बारे में जानते हैं।

Rudraksh Toran:  वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम है, जिन्हें करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन उसके लिए वास्तु के नियमों का पालन करना पड़ता है। यदि वास्तु के नियमों को अनदेखा करते हैं, तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होने लगता है। अक्सर देखा जाता है घर के मुख्य द्वार पर किसी किसी चीज से तोरण लगा होता है। विभिन्न प्रकार के तोरण का अपना अलग-अलग महत्व होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे घर के मुख्य द्वार पर रुद्राक्ष का तोरण क्या महत्व होता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

मुख्य द्वार पर रुद्राक्ष का तोरण का महत्व

---विज्ञापन---

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसे में यदि आप रुद्राक्ष का तोरण लगाते हैं, तो घर में नकारात्मक शक्तियों का आगमन नहीं होता है। साथ ही व्यक्ति किसी भी तरह की परेशानियों का सामना करने में सक्षम होता है।

यह भी पढ़ें- नए साल में घर पर जरूर लाएं ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

---विज्ञापन---

सुख-शांति के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर रुद्राक्ष का तोरण लगाने से सुख-शांति आती है साथ ही घर में हर समय समृद्धि बनी रहती है। मान्यता है जिस घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगा होता है उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

स्वास्थ्य के लिए

मुख्य द्वार पर रुद्राक्ष का तोरण लगाने से घर के परिवार का कोई भी सदस्य बीमार नहीं रहता है। सारी बीमारी दूर हो जाती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

भगवान शिव का प्रतीक

रुद्राक्ष भगवान शिव को बेहद ही प्रिय है। इसलिए आप घर के मुख्य द्वार पर रुद्राक्ष का तोरण लगा सकते हैं। यदि आप मुख्य द्वार पर एक मुखी रुद्राक्ष लका तोरण लगाते हैं, तो सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है, साथ ही सभी प्रकार के चिंता से भी छुटकारा मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन जरूर करें ये 6 कार्य, खुल जाएंगे किस्मत का द्वार

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 11, 2023 02:26 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola