आज है मोक्षदा एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त, पारण का समय और महत्व

Mokshada Ekadashi 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार की मोक्षदा एकादशी को लेकर लोगों के मन में सवाल उत्पन्न हो रहा है कि किस तिथि को मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आइए इस खबर में जानते हैं मोक्षदा एकादशी की शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व आदि।

Mokshada Ekadashi 2023

Mokshada Ekadashi 2023

Mokshada Ekadashi 2023 Date :  हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी मनायी जाती है। मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक इस दिन व्रत रखता है, उसके सारे पाप दूर हो जाता है। इस दिन पूजा करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए आज इस दिन खबर में जानेंगे कि मोक्षदा एकादशी कब है तथा शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में जानेंगे।

कब है मोक्षदा एकादशी 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मोक्षदा एकादशी 22 और 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, मोक्षदा एकादशी की शुरुआत 22 दिसंबर 2023 को सुबह में 8 बजकर 16 मिनट से हो रही है और समाप्ति 23 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हैं, उनके लिए मोक्षदा एकादशी 22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को है। वहीं जो जातक वैष्णव संप्रदाय को मानते हैं वे 23 दिसंबर 2023 दिन शनिवार के दिन व्रत रखेंगे।

मोक्षदा एकादशी का पारण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हैं, उनके लिए पारण का शुभ समय 23 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 22 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 25 मिनट तक है। वहीं वैष्णव संप्रदाय के जातकों के लिए पारण का शुभ समय 24 दिसंबर 2023 को सुबह 7 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह के 9 बजकर 14 मिनट के बीच है। दोनों संप्रदाय के लोग इन शुभ मुहूर्त में पारण कर सकते हैं।

मोक्षदा एकादशी क्यों है खास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोक्षदा एकादशी के दिन जो जातक व्रत रखते हैं, उनके पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली आती है। मान्यता है कि जो जातक मोक्षदा एकादशी के व्रत को रखता है उसके जाने-अनजाने में किया गया पाप नष्ट हो जाता है। साथ ही जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। व्यक्ति के जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं।

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ