हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज उत्तर दिशा में है चंद्रवास, जानिए मेष से मीन तक किस राशि को होगा लाभ, किसका रहेगा कैसा दिन

Aaj Ka Rashifal: 13 अगस्त को उत्तर दिशा में चंद्रवास और कर्क में सूर्य-बुध-गुरु की युति रहेगी. अश्लेषा-मघा नक्षत्र के शुभ संयोग में जानिए मेष से मीन तक किसका दिन कैसा रहेगा. पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानिए आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: आज 13 अगस्त, 2026 को सावन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन गुरुवार है. इस दिन अमावस्या तिथि शाम के 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी. इस दिन को दो बेहद शक्तिशाली नक्षत्र शुभता प्रदान कर रहे हैं, ये हैं- अश्लेषा नक्षत्र और मघा नक्षत्र. इस दिन चंद्रवास भी भगवान शिव और कुबेर के वास की दिशा उत्तर में होगा. आज के दिन कर्क राशि में सूर्य, बुध और गुरु एक साथ रहेंगे. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज 13 अगस्त 2026 के लिए सभी 12 राशियों का राशिफल.

मेष राशि

आप की मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजनाएं हाथ से निकल सकती हैं. आज राजकीय मामले आपके पक्ष में हल हो सकते है. आपके मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा. आज आपको दांपत्य सुख भी मिलेगा.

वृषभ राशि

अपने वाक् चातुर्यता और कार्यकुशलता से अपनी खास पहचान बना लेंगे. परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. आज जरूरी काम रुकने से तनाव होगा. अपने प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी. अपनी मेहनत से काम करें, सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज आपके व्यवसाय से जुड़े अटके काम पूरें होंगे. बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं और युवाओं को अध्ययन के लिए बाहर जाना पड़ेगा. आज आपके भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते है. आज धन आगमन संभव है.

कर्क राशि

आप जिन लोगों को अपना मान रहे हैं, वे आपकी निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी. बातचीत में नरमी बरतें, नई योजना शूरू करने का अनुकूल समय हैं. आज कारोबार विस्तार का मन बनेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Panchmukhi Hanuman Photo Vastu: पंचमुखी हनुमान जी की फोटो बदल देती है घर की ऊर्जा, जानें लगाने के सही वास्तु नियम और दिशा

सिंह राशि

आज के दिन की शुरुआत अच्छी होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. गृह के उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी. धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी. शासन और सत्ता का सहयोग मिलेगा. स्थानान्तरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

जिन लोगों को स्वयं पर भरोसा रहता है. वे सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेते हैं. मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे. दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं.

तुला राशि

पिता के सहयोग से अपने कार्य में सफल होंगे. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. किया गया श्रम सार्थक होगा. अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण अनावश्यक का तनाव मिल सकता है. अपने राज दूसरे को बताने से बचें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आप के अपनों से राजनीति का शिकार हो सकते है. सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी. लेन-देन में सावधानी बरतें. जीवनसाथी से संबंध में प्रगाढ़ता आएगी. बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें. आपकी आय बढ़ेगी. खान पान संयमित रखें.

यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता

विज्ञापन

धनु राशि

पारिवारिक कार्यक्रमों में आज आप ज्यादा व्यस्त रहेंगे. नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी. आज आप छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाए हिम्मत से काम लें. आज आपकी कोई नई यात्रा संभव है. पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा.

मकर राशि

पारिवारिक उलझे हुए मामले सुलझने के आसार हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना हैं. दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें. स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे. सोच-समझकर उधार दें, व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे. प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं. विरोधियों को उन्हीं की चालों में फंसा देंगे. अनावश्यक क्रोध करने से बचना होगा

मीन राशि

अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे. व्यापारिक योजनाओं पर धन का खर्च होगा. राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी. तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे. शांति से समय व्यतीत करें. पारिवारिक कलश दिमाग में अशांति पैदा करेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology: कर्ज से मुक्ति दिलाएगा न्यूमरोलॉजी , जानिए पैसों का तनाव कम करने के अंक ज्योतिष उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola