Aaj Ka Rashifal 13 April 2024: अपने आज की चिंता हम सभी को सताती है। इसके लिए हम तमाम उपाय भी अपनाते हैं। कुंडली के दोषों को दूर करने के लिए पूजा-पाठ भी करवाते हैं। यहां तक कि अपने राशिफल के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में होने वाले बदलाव के पीछे की वजह राशियां होती हैं, जिनका संबंध 9 ग्रहों से होता है। अगर आप भी अपने आज के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आज का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सेना या पुलिस में नौकरी करते हैं तो भावनाओं पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। आज जितना मौन रहेंगे दिन उतना अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। बिना वजह की बहस से बचें। सुबह किसी घायल गाय का उपचार करा दें।
वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मन में स्फूर्ति और ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा है। गृहस्ती के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें।
मिथुन राशि
सूर्य का परिवर्तन दायित्व की पूर्ति करेगा। आज आप किसी वस्तु में निवेश करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के साथ दिन अच्छा बितेगा। आपके कार्य कौशल की सभी जगह तारीफ होगी। सुबह के समय गाय को हरा चारा खिला दें। किसी गरीब को भोजन करा दें।
कर्क राशि
जीवन सुख में होगा परंतु आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक झगड़े में शांत रहें तो अच्छा रहेगा। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी गरीब को हरी सब्जी का दान करें।
सिंह राशि
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। लोग आपकी बहुत प्रशंसा करेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ लंबी यात्रा या किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। सुबह सूर्य को जल दें। गाय और कुत्ते को रोटी खिला दें।
कन्या राशि
नेत्र अथवा पेट के विकार के प्रति सचेत रहें। आपके साथ काम करने वाले लोग आपकी तारीफ करेंगे। किसी अधिकारी से पैसे का लाभ होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अगर आप फिल्म निर्माण के कार्य से जुड़े हैं तो आज आपको बहुत लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय सही है। घर और कार्यस्थल पर समय अच्छा बितेगा। भविष्य के बारे में प्लान करने का अच्छा समय है। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि
आपके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों में अड़चन आ सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो किसी से बिना वजह न उलझें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। सुबह गायत्री मंत्र की माला का जाप करें। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें।
धनु राशि
आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है। आपकी पदोन्नति हो सकती है या धन का लाभ हो सकता है। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कार्यक्रम में आज परिवार के साथ जा सकते हैं। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।
मकर राशि
रिश्तों में तनाव आ सकता है। कम समय के लिए निवेश आपको लाभ दे सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। बुजुर्ग लोग स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गाय और कुत्ते को भोजन करा दें।
ये भी पढ़ें- अप्रैल में बस 9 दिन हैं विवाह के लिए शुभ मुहूर्त, अगले 2 महीने तक नहीं बजेगी शहनाइयां
कुंभ राशि
न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अगर आप वकील या जज हैं तो आपका दिन आज अच्छा जाएगा। किसी मित्र की सहायता करेंगे तो अच्छा रहेगा। पिता का आशीर्वाद जरूर लें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
मीन राशि
संतान के कारण तनाव मिल सकता है। परिवार के लिए खर्च बढ़ेगा। अध्यात्म की ओर जाने का मौका अवश्य मिलेगा। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए उपयुक्त समय है। सुबह गाय को भोजन करा दें। सूर्य को जल अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत में न करें ये 5 गलतियां, धीरेंद्र शास्त्री ने बताई वजह
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
21 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines