13 अप्रैल को खरमास खत्‍म, बस 9 द‍िन हैं विवाह के लिए शुभ मुहूर्त, अगले 2 महीने तक नहीं बजेगी शहनाइयां

Vivah Muhurat April 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल माह में शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त 18 अप्रैल से शुरू हो रहा है और समाप्ति 26 अप्रैल को होगी। लेकिन 29 अप्रैल से लेकर अगले 2 माह यानी मई और जून में शादी विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं रहने वाला है। आखिर क्यों ? आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivah Muhurat April 2024

Vivah Muhurat April 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय सूर्य देव मीन राशि में विराजमान हैं जिसके वजह से मीन की संक्रांति लगने के बाद कल यानी 13 अप्रैल के बाद खरमास खत्म हो जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 14 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने से सभी तरह के मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। पंचांग के अनुसार, अप्रैल में सिर्फ 9 दिन तक ही शादी-विवाह के लिए बेहद ही शुभ मुहूर्त है। इसके बाद मई और जून में शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अप्रैल में 18 से लेकर 26 तक शादी के लिए शुभ मुहूर्त है। उसके बाद 29 अप्रैल से लेकर 5 जुलाई 2024 तक शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे। शुक्र देव के अस्त होने से शादी-विवाह पर रोक लग जाता है। क्योंकि शादी-विवाह के लिए सबसे शुक्र और गुरु की स्थिति अच्छी होनी चाहिए। गुरु बृहस्पति भी मई में अस्त हो जाएंगे। दोनों ग्रहों के अस्त होने या खराब होने से शादी-विवाह संपन्न नहीं होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि पूरे साल शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।

विज्ञापन

अप्रैल से दिसंबर तक शादी विवाह का शुभ मुहूर्त

अप्रैल 2024- 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 ( 9 दिन )

जुलाई 2024- 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15 ( कुल 7 दिन )

विज्ञापन

अक्टूबर 2024- 3, 7, 17, 21, 23, 30 ( कुल दिन 6)

नवंबर 2024- 16, 14, 18, 22, 23, 24, 25, 26, 28 ( 9 दिन )

विज्ञापन

दिसंबर 2024- 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14 व 15 (कुल दिन 10 )

क्यों नहीं होगी मई जून में शादी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह साल शादी-विवाह के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है लेकिन मई और जून में एक दिन भी शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है। इसकी वजह यह हैं कि मई और जून में शुक्र अस्त रहने वाले हैं। माना जाता है कि शुक्र के अस्त होने से शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ