नवरात्रि व्रत में न करें ये 5 गलतियां, धीरेंद्र शास्त्री ने बताई मां दुर्गा के नाराज होने की वजह

Bageshwar Dham Sarkar Astro Tips: नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के व्रत में सुहागिन महिलाओं द्वारा की गई उन पांच गलतियां के बारे में, जिसकी वजह से न तो उन्हें व्रत का फल मिलता है और न ही पूजा का फल मिलता है।

Bageshwar Dham Sarkar Astro Tips

Bageshwar Dham Sarkar Astro Tips: नवरात्रि के दौरान हिंदू धर्म के लोगों के घरों में अलग ही धूम देखने को मिलती है। पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है और नवमी तिथि के दिन समापन होता है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही कुछ लोग व्रत भी रखते हैं।

माना जाता है कि नवरात्रि के व्रत के दौरान सुहागिन महिलाओं को कुछ सावधानियां अपनानी चाहिए, नहीं तो उन्हें पूजा का फल नहीं मिलता है। आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताई गई सुहागिन महिलाओं की उन्हीं 5 गलतियों के बारे में बताएंगे।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश होने के साथ-साथ कथावाचक भी हैं। जो दिव्य दरबार लगाते हैं। दरबार में वह बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान उन्हें बता देते हैं। इसके अलावा कथा के दौरान वह हिंदू धर्म से जुड़े कई नियम और उपायों के बारे में भी बताते हैं। आइए जानते हैं सुहागिन महिलाओं द्वारा नवरात्रि के व्रत में की गई उन पांच गलतियां के बारे में, जिससे उन्हें पूजा और व्रत का फल नहीं मिलता है।

दिशा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, नवरात्रि व्रत के दौरान मां दुर्गा की पूजा करते समय अपना मुंह दक्षिण दिशा की तरफ नहीं रखना चाहिए। नहीं तो इससे मां नाराज हो सकती हैं।

सिंदूर-आभूषण

बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि सुहागिन महिलाओं को मां दुर्गा की पूजा करते समय अपनी मांग, गला व कलाई को खाली नहीं रखना चाहिए। उन्हें सिंदूर और आभूषण जरूर धारण करने चाहिए।

गीले बाल

सुहागिन महिलाओं को गीले और खुले बालों में कभी भी नवरात्रि व्रत की पूजा नहीं करनी चाहिए। बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि इससे महिलाओं को पाप लग सकता है।

काले कपड़े

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को नवरात्रि व्रत की पूजा कभी भी काले और फटे कपड़े पहनकर नहीं करनी चाहिए।

गणेश जी

सुहागिन महिलाओं को नवरात्रि व्रत की पूजा में मां दुर्गा की आराधना करने से पहले गणेश जी का पूजन करना चाहिए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि गणेश जी की पूजा के बिना नवरात्रि के व्रत का फल नहीं मिलता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ