Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: आज 10 अक्टूबर 2026 शनिवार को पितृ पक्ष की अमावस्या है. अमावस्या तिथि का समापन रात को 9 बजकर 19 मिनट पर होगा. इसके बाद प्रतिपदा के साथ ही शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो जाएगा. आज शनि अमावस्या का संयोग भी बन रहा है. हस्त और चित्रा नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही इंद्र और वैधृति योग प्रभावी रहेगा. आज अशुभ समय राहुकाल और यमगण्ड काल रहेगा. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 10 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
कार्यस्थल की समस्याओं के निदान के लिए आप वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा. हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं. परमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे. काम बनते बनते आज रह जायेंगे. आज क्रोध आपके आसपास ही घूमेगा. अनावश्यक वाद विवाद से बचें.
वृषभ राशि
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है. एक समय पर एक ही काम करें. अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा. विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग अपनी मेहनत से संतुष्ट रहेंगे. वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना होगा.
मिथुन राशि
आज आपके ग्रह आपके अनुकूल है. आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी. मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा. समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें. आज होने वाली यात्रा को टालना ही उचित रहेगा.
कर्क राशि
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है. स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा. पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा. चोट चपेट से सावधान रहें. ससुराल पक्ष से कुछ उपहार भेंट स्वरूप आ सकते है.
सिंह राशि
आज आपके काम में कानूनी अड़चनें आ सकती है. किसी बात से बेचैन रहेंगे. तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे. विदेश जाने के योग हैं. नया व्यापार शुरू होने की पूरी उम्मीद है. संतो का सानिध्य और आशीर्वाद मिलेगा.
कन्या राशि
जीवन बहुत छोटा है इसलिए समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें. कई दिनों से अटके मामले आज सुलझ सकते हैं. आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है. जीवन साथी से मन मुटाव की स्थिति बन सकती है.
ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: सूर्य करेंगे अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश, 17 अक्टूबर से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
तुला राशि
आज आप चिंता त्याग कर मन को हल्का करें, जो होगा अच्छा ही होगा. बेवजह व्यर्थ सोचना बंद करें. आप के वाक् चातुर्य से आपके सभी कार्य बन जाएंगे. शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए उनसे सतर्क रहें. हनुमान जी के सेवा से आपको लाभ होगा. किसी परीक्षा के परिणाम भी आपके पक्ष में ही रहेगा.
वृश्चिक राशि
पड़ोसियों से आज वाद विवाद हो सकता है. स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है. मौज-मस्ती पर धन अधिक खर्च होगा. कोई उपहार मिल सकते हैं. लोगों से संपर्क बढ़ेगा. वाहन सुख संभव है. जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा. पिता की बात आपको माननी चाहिए.
धनु राशि
समय की अस्थिरता से आप परेशान रहेंगे. पारिवार में आई समस्या का निदान होगा. रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल बना रहेगा. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, जबरदस्ती का खान पान न करें.
मकर राशि
किसी अनजान पर भरोसा न करें. खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें. अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा. किसी से अकारण विवाद हो सकता है. पारिवारिक मतभेद रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से मन उदास रहेगा.
कुंभ राशि
व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं. कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे. बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है लेकिन आप परोपकारी बनें. अपने ऊपर के प्रभाव बराबर चल रहा है इसलिए श्री हनुमान जी की आराधना न छोड़ें. पेट से परेशान रह सकते हैं.
मीन राशि
आज आप धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. आप कानूनी कार्यों में उलझ सकते है. मामूली बात पर विवाद संभव है. भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा. कोर्ट कचहरी के भी चक्का काटने पड़ सकते हैं. राजनीतिक क्षेत्र में लाभ होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines