Aaj Ka Rashifal 03 March 2024: ज्योतिष के अनुसार 12 राशियां हैं और सभी का अपना अपना महत्व होता है। व्यक्ति के जीवन में होने वाले बदलाव या उतार चढ़ाव का कारण भी राशि में परिवर्तन की वजह होता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 12 राशियों का आज यानी 3 मार्च का दिन कई तरह से खास रहने वाला है। मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के 3 मार्च कैसा रहेगा, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
1. मेष राशि
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और जो योजनाएं आपने सोची हैं वो फलीभूत होंगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।
2. वृष राशि
मां पर संयम रखें क्योंकि कुछ कार्यों में समस्या आ सकती है इसलिए आप ज्यादा तनाव ना लें अन्यथा स्वास्थ्य के प्रति आपको दिक्कतें आएंगी। जीवनसाथी के साथ तनाव रह सकता है। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और सूर्य को जल अर्पित करें।
3. मिथुन राशि
पारिवारिक सदस्यों की खरीदारी के कारण खर्च बढ़ सकता है। समाज में लोग आपका सम्मान करेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
4. कर्क राशि
व्यावसायिक जीवन में जब भी आप फैसला करें तो दिमाग की अवश्य सुने। किसी मित्र या रिश्तेदार की सलाह पर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। सुभाष चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें।
5. सिंह राशि
आर्थिक मामलों में सफलता के योग है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। किसी मित्र या रिश्तेदार के घर में आने से माहौल अच्छा रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। जल में चावल डालकर सूर्य को अर्पित करें।
6. कन्या राशि
आपके द्वारा किए गए पुरुषार्थ के कार्य सार्थक सिद्ध होंगे। समाज में लोग आपको सम्मान देंगे और आपको आर्थिक सफलता भी मिलेगी। काफी समय से रुक गए कार्यों में सफलता मिलेगी। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार करें और चारा खिला दें।
7. तुला राशि
धन, पद व प्रतिष्ठा में लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आपको तनाव हो सकता है। बिना वजह के खर्च होंगे। किसी गरीब को भोजन करा दें और शुक्र के बीच मंत्र का जाप करें।
8. वृश्चिक राशि
आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा जिसके कारण आप कठिन कार्यों को करने के लिए अपने को तैयार करेंगे। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
9. धनु राशि
अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा आपका अपमान होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में किए गए कार्य आपको शांति देंगे। किसी मित्र से आपको धन प्राप्ति होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।
10. मकर राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा जिसकी वजह से आपको सुकून रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
11. कुंभ राशि
बिना वजह का तनाव रह सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समाज में पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपसे सलाह लेंगे ताकि उनके कार्य सिद्ध हो सके। कुत्तों की सेवा करें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
12. मीन राशि
रिश्तेदार और करीबियों से सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक जीवन में किए गए कार्य और योजनाएं फलीभूत होंगे। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
ये भी पढ़ें- कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए पूरा सप्ताह?
संबंधित खबरें
Video: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
5 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines