हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी को कब तक है भद्रा का साया, जानिए आज के पंचांग का शुभ समय और राहु काल

Aaj Ka Panchang 22 february 2025: आज 22 फरवरी को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आइए जानते हैं, 22 फरवरी का पंचांग क्या है, कौन-सा समय आपके लिए शुभ सिद्ध होने वाला है, किस दिशा में यात्रा करना अशुभ है और आज का राहु काल कब से कब तक है?

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 22 february 2025: आज 22 फरवरी, 2025 को फाल्गुन माह का नौवां दिन है यानी आज इस माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज दिनमान यानी दिन की लंबाई 11 घंटे 23 मिनट 08 सेकंड की है, जबकि रात्रिमान 12 घंटे 35 मिनट 54 सेकंड की होगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह शिशिर ऋतु है और सूर्य वर्तमान में उत्तरायण होकर गोचर कर रहे हैं।

आइए जानते हैं, 22 फरवरी के पंचांग के पांचों अंग यानी तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण की क्या स्थितियां हैं? आज का कौन-सा समय आपके लिए शुभ सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है और आज का राहु काल का समय क्या है?

आज का पंचांग

तिथि: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि 01:19 PM तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरु हो जाएगी, जो पूरे दिन और रात रहेगी। नवमी तिथि की स्वामिनी मां दुर्गा हैं और यह एक रिक्ता तिथि है। इस तिथि का स्वभाव आक्रामक होता है। जबकि दशमी एक पूर्णा तिथि है, जिसके स्वामी यम हैं और इस दिन का स्वभाव सौम्य होता है। नवमी की अपेक्षा दशमी एक शुभ तिथि होती है।

विज्ञापन

नक्षत्र: आज 05:40 PM तक ज्येष्ठा नक्षत्र व्याप्त रहेगी। इसके बाद मूल नक्षत्र शुरू होगी। ज्येष्ठा और मूल दोनों ही नक्षत्र शुभ मुहूर्तों में स्वीकृत है, इसलिए यह सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं।

दिन/वार: आज दिन शनिवार है, जो बजरंग बली हनुमान जी और भगवान शनिदेव की आराधना का विशेष दिन माना गया है।

विज्ञापन

योग: आज शाम के 11:56 AM तक हर्षण योग व्याप्त रहेगा। इसके बाद वज्र योग का असर कायम रहेगा। हर्षण एक योग शुभ माना गया है, जबकि व्याघात एक अशुभ योग है।

करण: आज के दिन 01:19 PM तक गर करण का प्रभाव रहेगा, इसके बाद तैतिल करण की शुरुआत होगी, जो 23 फरवरी को 01:43 AM तक व्याप्त रहेगी। इसके बाद विष्टि करण आरंभ हो जाएगा।

विज्ञापन

सूर्य-चंद्र गोचर

आज के पंचाग के उपर्युक्त इन 5 अंगों के साथ ही आज सूर्य और चंद्र गोचर की स्थिति इस प्रकार रहने के योग हैं:

सूर्य गोचर: सूर्य कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जो शनि ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है।

विज्ञापन

चन्द्र गोचर: आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में 05:40 PM तक गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। इसके बाद वे धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शुभ-अशुभ काल

आज शुभ मुहूर्तों की स्थितियां इस प्रकार रहने योग हैं:

ब्रह्म मुहूर्त: 05:12 AM से 06:03 AM

विज्ञापन

प्रातः सन्ध्या: 05:37 AM से 06:53 AM

अभिजित मुहूर्त: 12:12 PM से 12:58 PM

विज्ञापन

विजय मुहूर्त: 02:29 PM से 03:14 PM

गोधूलि मुहूर्त: 06:14 PM से 06:39 PM

विज्ञापन

सायाह्न सन्ध्या: 06:16 PM से 07:32 PM

अमृत काल: 08:13 AM से 09:56 AM

निशिता मुहूर्त: 12:09 AM, फरवरी 23 से 12:59 AM, फरवरी 23

आज अशुभ मुहूर्तों की स्थितियां इस प्रकार रहने योग हैं:

राहुकाल: आज राहु काल 09:44 AM से 11:09 AM तक रहने का योग है। हिन्दू धर्म में इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य आरंभ करने की मनाही है।

यमगंड: 02:00 PM से 03:26 PM

दुर्मुहूर्त काल: 06:53 AM से से 08:24 AM

गुलिक काल: 06:53 AM से 08:19 AM

विष घटी/वर्ज्य काल: 02:01 AM, फरवरी 23 से 03:41 AM, फरवरी 23

भद्रा: 01:43 AM, फरवरी 23 से 06:52 AM, फरवरी 23

22 फरवरी 2025 के पर्व और त्योहार

आज फाल्गुन माह की नवमी तिथि है और दिन शनिवार है। यह दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और इसे कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शनिदेव मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं, इसलिए इस दिन उनका पूजन एवं व्रत करना अत्यंत लाभकारी होता है।

इसके साथ ही, शनिवार का दिन बजरंगबली हनुमान जी की आराधना के लिए भी शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की भक्ति करने से शनि ग्रह के प्रभाव से उत्पन्न कष्टों से मुक्ति मिलती है। स्वयं शनिदेव ने हनुमान जी को यह वचन दिया था कि जो भी उनकी उपासना करेगा, उसे वे कोई कष्ट नहीं देंगे।

आज की यात्रा टिप्स: आज पूर्व दिशा में दिशाशूल होने के कारण, आपातकाल को छोड़कर आज इस दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं है।

पंचांग का महत्व

पंचांग केवल तिथियों और त्योहारों का कैलेंडर नहीं, बल्कि जीवन को सफल और समृद्ध बनाने का महत्वपूर्ण मार्गदर्शक है। यह ब्रह्मांड की प्राकृतिक लय और खगोलीय घटनाओं के अनुरूप चलने का सुझाव देता है, ताकि दिन और समय शुभ और बेहतर हो। पंचांग के पांच अंग—वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण—को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण कार्य करने से सफलता और समृद्धि के अवसर बढ़ते हैं।

हिंदू धर्म में विवाह, गृह प्रवेश, व्यवसाय शुरुआत, यात्रा आदि शुभ कार्यों को पंचांग के अनुसार करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। यह निर्णय क्षमता को मजबूत करता है, जिससे जीवन सुव्यवस्थित और उन्नत बनता है। पंचांग का ज्ञान प्रकृति और ब्रह्मांड की ऊर्जा के साथ संतुलन बनाकर जीवन को सकारात्मक बनाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola