हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 January 2026: शुक्रवार को करीब 12 घंटे तक रहेगी भद्रा, जानें किस समय व योग में करें शुभ काम?

Aaj Ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल और भद्रा को अशुभ माना गया है, जिस दौरान जरूरी और मांगलिक कार्य को करने से बचना चाहिए. 9 जनवरी 2026 को इन दोनों का ही निर्माण हो रहा है. ऐसे में जरूरी कामों को करने के लिए बहुत कम वक्त मिलेगा. चलिए जानते हैं 9 जनवरी 2026 के शुभ-अशुभ समय से लेकर तिथि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 9 January 2026: आज 9 जनवरी 2026 को राहुकाल के साथ-साथ भद्रा का अशुभ साया भी मंडरा रहा है. सबसे खास बात ये है कि शुक्रवार को एक या दो नहीं, बल्कि 12 घंटे से ज्यादा भद्रा की काली छाया रहेगी. ऐसे में मांगलिक कार्य करने के लिए बहुत ही कम वक्त मिलेगा. दरअसल, राहुकाल और भद्रा में शुभ कामों को करने से बचने की सलाह दी जाती है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 9 जनवरी 2026 की तिथि, योग, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

तिथि और नक्षत्र

9 जनवरी 2026 के दिन की शुरुआत माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से हुई है, जो दिन के अंत तक रहेगी. इसके अलावा इस समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र चल रहा है, जिसका समापन दोपहर में 2 बजे के आसपास होगा. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के बाद हस्त नक्षत्र का आरंभ होगा, जिसका समापन दिन के साथ ही होगा.

संवत और चंद्रमास

योग

शुक्रवार के दिन की शुरुआत शोभन योग से हुई है, जो दोपहर में करीब 5 बजे तक रहेगा. शोभन योग के बाद अतिगण्ड योग का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजे के आसपास आडल योग और रवि योग का आरंभ हो गया है, जो दोपहर में 01:40 मिनट तक रहने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2026 में किन-किन राशियों पर कौन-कौन से ग्रह रहेंगे मेहरबान और किससे बढ़ेगी टेंशन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:50
  • सूर्यास्त- शाम 05:29
  • चन्द्रोदय- रात 11:27
  • चन्द्रास्त- सुबह 10:49

9 जनवरी 2026 का शुभ समय

9 जनवरी 2026 का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 9 जनवरी 2026, वार शुक्रवार को रहने वाले हैं.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 9 जनवरी 2026, वार शुक्रवार को रहने वाले हैं.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 9 जनवरी 2026, वार शुक्रवार को रहने वाले हैं.
  • चंद्र ग्रह: कन्या राशि में 9 जनवरी 2026, वार शुक्रवार को रहने वाले हैं.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 9 जनवरी 2026, वार शुक्रवार को रहने वाले हैं.
  • बुध ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह: धनु राशि में 9 जनवरी 2026, वार शुक्रवार को रहने वाले हैं.

करण

आज दिन की शुरुआत में विष्टि करण था, जिसका समापन शाम में 07 से 8 बजे के बीच हो गया है. विष्टि करण के बाद बव करण का निर्माण अब हुआ है, जिसका समापन दिन के साथ ही होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola