---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaalchakra: 2026 में किन-किन राशियों पर कौन-कौन से ग्रह रहेंगे मेहरबान और किससे बढ़ेगी टेंशन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kaalchakra Today: साल 2026 में समय-समय पर कई बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं घट रही हैं, जिनका अच्छा-खासा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ रहा है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि नववर्ष में किस राशि के लोगों को किन-किन ग्रहों से लाभ व नुकसान होगा.

---विज्ञापन---

Kaalchakra Today 6 January 2026: ग्रह गोचर के लिहाज से वर्ष 2026 महत्वपूर्ण है. इस दौरान काफी समय बाद मंगल, शनि, राहु और केतु आदि ग्रहों की चाल में बदलाव हो रहा है. इसके अलावा युति, महायुति व दुर्लभ योग का भी निर्माण देखने को मिलेगा. ऐसे में समय-समय पर मानव जीवन में बदलाव आना तय है. हालांकि, पहले ही हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल में घटने वाली घटनाओं की जानकारी वार्षिक राशिफल के जरिए मिल सकती है.

आज 6 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2026 में मेष से लेकर मीन राशि वालों को किन-किन ग्रहों से लाभ व नुकसान होगा.

---विज्ञापन---

मेष राशि

2026 में आपको देवगुरु बृहस्पति, राहु, शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य मध्यम फल देंगे. इस कारण जून तक भाग्य का साथ मिलेगा और विद्यार्थियों को लाभ होगा. साथ ही रिश्ते और मानसिक स्थिति मजबूत होगी. विदेश या घर से दूर रहकर पढ़ने वालों को भी 2026 में बहुत लाभ मिलेगा. नवंबर व दिसंबर में बृहस्पति आपको शुभ फल देंगे, जबकि राहु आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा शुक्र आपके परिवार की परेशानियों को कम करेंगे. इस दौरान वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

2026 में सूर्य आपको औसत परिणाम देंगे, जबकि शनि, मंगल, चंद्रमा और केतु से सावधना रहना होगा. इस दौरान परिवार में मतभेद हो सकते हैं. हालांकि, शनि की साढ़ेसाती के कारण 2026 में नुकसान होगा. साथ ही सेहत में गिरावट और खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है.

---विज्ञापन---

हालांकि, ग्रहों के सेनापति मंगल आपको किसी बड़ी परेशानी में फंसने से बचाएंगे. जनवरी से लेकर 2 मई 2026 तक मंगल अस्त रहेंगे. इस दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं.

जो लोग अन्य 11 राशियों के राशिफल और ग्रहों की स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं, वो ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2026 में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ और माता-पिता से रिश्ते? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 06, 2026 12:23 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola