Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 8 March 2026: रंग पंचमी की पूजा का क्या है मुहूर्त? यहां जानें शुभ समय और राहुकाल

Kal Ka Panchang: कल 8 मार्च 2026 को कृष्ण जी और राधा रानी को समर्पित रंग पंचमी है, जिसका शुभ मुहूर्त पंचांग के जरिए पता चल सकता है. यहां पर आपको इस पावन दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग, करण, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में पता चलेगा.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 7, 2026 11:16
Aaj Ka Panchang 8 March 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 8 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से हो रही है, जो देर रात 09:11 मिनट तक रहेगी. हालांकि, इसके बाद अगले दिन की सुबह तक षष्ठी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा कल ही रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, जो कि कृष्ण जी और राधा रानी को समर्पित है. चलिए अब जानते हैं 8 मार्च 2026 के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में स्वाति रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 01:31 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद अगले दिन की सुबह तक विशाखा नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा

योग

रविवार के दिन की शुरुआत ध्रुव योग से होगी, जो सुबह 07:03 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक व्याघात योग रहने वाला है.

---विज्ञापन---

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में कौलव रहेगा, जिसका समापन सुबह 08:11 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद देर रात 09:11 मिनट तक तैतिल करण रहेगा, जिसके बाद अगले दिन की सुबह तक गर करण रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 25 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 11 बजकर 07 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 09 बजकर 04 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

8 मार्च 2026 का शुभ समय

8 March 2026 Ka Shubh Muhurat

8 मार्च 2026 का अशुभ समय

8 March 2026 Ka Ashubh Muhurat

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 8 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: तुला राशि में 8 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह और शुक्र ग्रह: मीन राशि में 8 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 8 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 8 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 07, 2026 11:16 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.