Kaalchakra: अप्रैल 2026 में किस राशि पर कौन-सा ग्रह रहेगा मेहरबान और कौन बढ़ाएगा टेंशन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra Today: कुछ ही दिनों में अप्रैल 2026 की शुरुआत हो जाएगी, जो ज्योतिष गणना के लिहाज से महत्वपूर्ण है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं अप्रैल 2026 में ग्रहों के गोचर और युति स्थिति के बारे में. साथ ही आपको 12 राशियों पर प्रत्येक ग्रह के पड़ने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में पता चलेगा.

Kaalchakra Today 28 March 2026

Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 28 March 2026: बीते कुछ महीनों की तरह अप्रैल 2026 भी ज्योतिष गणना के लिहाज से खास है. इस दौरान सूर्य, चंद्र, गुरु और मंगल आदि ग्रहों का कई बार गोचर हो रहा है. इसके अलावा हनुमान जयंती, वैशाख अमावस्या, गंगा सप्तमी और नृसिंह जयंती त्योहार भी इसी महीने हैं. हालांकि, ग्रहों की स्थिति का आकलन करके व्यक्ति को पहले ही अप्रैल 2026 में उनके साथ घटने वाली घटनाओं की जानकारी मिल सकती है.

विज्ञापन

आज 28 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको अप्रैल 2026 के ग्रह गोचर और 12 राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

अप्रैल 2026 के ग्रह गोचर

  • 14 अप्रैल से लेकर 15 मई तक सूर्य महाराज मेष राशि में रहेंगे.
  • 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बुध मीन राशि में रहेंगे.
  • 19 अप्रैल से 14 मई तक शुक्र वृषभ राशि में रहेंगे.
  • 2 अप्रैल से 11 मई तक मंगल मीन राशि में रहेंगे.
  • पूरे अप्रैल माह शनि मीन राशि में रहेंगे, जबकि कुंभ राशि में राहु-केतु अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे.

अप्रैल 2026 में ग्रहों की युति स्थिति

  • 2 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मीन राशि में सूर्य, शनि और मंगल युति स्थिति में रहेंगे.
  • 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मीन राशि में सूर्य, शनि और मंगल के साथ बुध आ जाएंगे.
  • 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मीन राशि में शनि, मंगल और बुध की युति बनेगी.
  • 30 अप्रैल से 15 मई तक मेष राशि में सूर्य और बुध एक साथ रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

अप्रैल 2026 का राशिफल

  • मेष राशि-

सूर्य के 12वें भाव में गोचर करने से खर्च के साथ-साथ तनाव बढ़ेगा. साथ ही ऊर्जा में कमी आएगी और मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम भी नहीं मिलेंगे. 14 अप्रैल 2026 को सूर्य के लग्न में जाते ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. इसके अलावा निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी.

विज्ञापन

2 अप्रैल 2026 से मंगल के कारण आपके खर्चे बढ़ेंगे और ऊर्जा में कमी आएगी. इस दौरान जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं रहेगा. हालांकि, नुकसान नहीं होगा, लेकिन सावधान रहना होगा.

पूरे महीने बुध आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जिसके कारण भाग्य साथ देगा. इस दौरान भाई-बहनों और साझेदारों से सहयोग मिलेगा. बता दें कि नया काम शुरू करने के लिए ये समय अच्छा है.

विज्ञापन

अन्य 11 राशियों के अप्रैल 2026 के राशिफल के बारे में आप इस वीडियो में जान सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ