Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगा बड़ा मौका, पढ़ें 29 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 29 मार्च 2026, दिन रविवार सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. अपना राशिफल जानने के लिए पढ़ें आज 29 मार्च 2026 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: आज 29 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज कामदा एकादशी का व्रत है. एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. आज अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा धृति और शूल योग रहेगा. करण की बात करें तो विष्टि, बव और बालव करण रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज 29 मार्च 2026, रविवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. आपको आज नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा. आप कितना सोचते है, पर करते कितना हैं इस पर आपको ध्यान देना होगा. आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

आपके व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी. स्वस्थ रहें, मस्त रहें. आप व्यर्थ चिंता छोड़ दें. खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है. समय रहते पूंजी निवेश कर दें. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

आज आपको संतान के विवाह की चिंता रहेगी. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पूंजी निवेश से लाभ संभव हैं. राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है. अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें. अन्यथा नुकसान हो सकता है.

कर्क राशि 

विज्ञापन

आज आप अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे. व्यापार- व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी. खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए आज का समय श्रेष्ठ है. आपको यात्रा से लाभ संभव है. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि आप समय पर कार्य करना सीखें.

सिंह राशि 

विज्ञापन

आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें. पारिवारिक जानों से भेंट होगी. अनायास खर्च हो सकता है. समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे.

कन्या राशि 

विज्ञापन

आपके धनकोष में वृद्धि होगी. अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें. आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं. मन में कई दुविधाएं चल रही हैं. आध्यत्मिक बल से लाभ होगा.

तुला राशि 

विज्ञापन

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है. महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे. छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है. ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है.

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है. आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. बने काम बिगड़ सकते हैं. अपनी सोच को बदले न कि दुसरो को बदलने की कोशिश करें. क्रोध पर नियंत्रण रखें. इष्ट आरधना सहायक होगी.

धनु राशि 

विज्ञापन

क्या करू क्या न करू इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं. शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं. अपनी सोच को बदलें लाभ होगा. मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी.

मकर राशि 

विज्ञापन

आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें. अपने आहार पर नियंत्रण रखें. पेट संबंधित रोग संभव है. समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी. मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

जो करना चाइए वो करिए. फालतू समय बर्बाद न करें. दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे. शांति से विचार कर कोई निर्णय लें. आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं. पुराने निवेश से लाभ होगा.

मीन राशि 

विज्ञापन

कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पुरे नहीं हो सकेंगे. उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे. अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है. दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ